फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: 2021 Skoda Octavia की लॉन्चिंग एक बार फिर टली, जानें न्यू लॉन्च डिटेल्स, फीचर्स और कीमत

Wed, 19 May 2021 03:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Skoda Octavia 2021 - फोटो : For Reference Only
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) अपनी नई 2021 Skoda Octavia (2021 स्कोडा ऑक्टेविया) को भारतीय कार बाजार में अप्रैल के आखिर में लॉन्च करने की योजना बना रही थी, जिसे कंपनी को अगले महीने तक के लिए बढ़ाना पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर कंपनी ने अपनी न्यू जेनरेशन ऑक्टेविया सेडान कार की लॉन्चिंग को टालने का फैसला किया है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर पूरे देश में कहर बरपा रही है। वायरस संक्रमण के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। महामारी को फैलने से रोकने के लिए ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन के प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसका असर उद्योग जगत पर भी पड़ता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
Skoda Octavia 2021 at company's production facility in Aurangabad - फोटो : Skoda
दरअसल स्कोडा ऑटो इंडिया के डायरेक्टर जैक हॉलिस ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए इस बात की पुष्टि की है कि नई ऑक्टेविया अगले महीने जून में लॉन्च की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि इस कार की लॉन्चिंग का फॉर्मेट क्या होगा और यह किस तारीख को लॉन्च होगी इसके बारे में चर्चा चल रही है। 
 

 
विज्ञापन

भारत में कब आई यह कार

3 of 7
Skoda Octavia G-TEC - फोटो : Skoda (For Reference Only)
स्कोडा अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में नई ऑक्टेविया को लॉन्च करने की योजना बना रही थी। लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने लगे। महामारी के संकट ने वाहन निर्माता को मौजूदा स्थिति में सुधार होने तक अपनी नई कार की लॉन्चिंग को टालने के लिए मजबूर कर दिया है।

स्कोडा ऑक्टेविया सेडान कार भारत में चेक कार निर्माता की सबसे लोकप्रिय पेशकश में से एक है। कंपनी ने चौथी पीढ़ी ऑक्टेविया का ग्लोबल डेब्यू दो साल पहले कर दिया था। लेकिन भारतीय ग्राहकों को इसके लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ा। इसके कई महीनों के स्कोडा ने बताया कि उसने औरंगाबाद स्थित अपने प्लांट में इस कार का उत्पादन शुरू कर दिया है। लेकिन फिलहाल इस कार की आधिकारिक लॉन्चिंग को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। 

चौथी पीढ़ी की ऑक्टेविया

4 of 7
Auto Expo 2020 Skoda Octavia RS - फोटो : Skoda (For Reference Only)
नई स्कोडा ऑक्टेविया को पहली बार 2019 के आखिर में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पेश किया गया था। जिसके बाद इसे कुछ वैश्विक बाजारों में उतारा गया है। स्कोडा ने ऑक्टेविया को पहली बार अपने डेब्यू प्रोडक्ट के रूप में साल 2001 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह एक ऐसा समय था जब सेडान कारें यहां काफी लोकप्रिय थीं। भारत और दुनिया में कई बाजारों में जब एसयूवी की लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है, ऑक्टेविया किसी तरह से अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है। चौथी पीढ़ी की ऑक्टेविया, अपने पिछले मॉडल्स की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

5 of 7
Skoda Octavia - फोटो : For Representation Only
नई ऑक्टेविया 2021 फॉक्सवैगन समूह के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 19 mm लंबा और 15 mm चौड़ा होगी। जिससे यात्रियों को इसमें ज्यादा जगह और आराम मिल सकेगा। नई ऑक्टाविया 2021 में 2.0 लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 190 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन को स्कोडा सुपर्ब में भी इस्तेमाल किया गया है। नए मॉडल में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन

डिजाइन और फीचर्स

6 of 7
Skoda Octavia - फोटो : For Representation Only
न्यू-जेनरेशन ऑक्टेविया के एक्सटीरियर की बात करें तो यह पिछले मॉडल के क्वाड हेडलैंप स्टाइल को स्कोडा सुपर्ब की तरह अधिक पारंपरिक डिजाइन के साथ रिप्लेस करेगा। इसके कैबिन को अपडेट किया गया है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इंटीरियर में अंदर एक बैज और ब्लैक कलर की कलर स्कीम मिल सकती है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले और हॉरिजॉन्टल अपीयरेंस के साथ डैशबोर्ड, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और मुकाबला

7 of 7
Skoda - फोटो : Skoda
नई स्कोडा ऑक्टेविया 2021 को भारतीय बाजार में सबसे पहले 2020 के आखिर तक लॉन्च किए जाने की योजना थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग को टालना पड़ा था। अब एक बार फिर इसकी लॉन्चिंग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा लॉन्चिंग के वक्त ही होगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ऑक्टेविया 2021 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Honda Civic, Hyundai Elantra और Toyota Corolla Altis जैसी सेडान कारों से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें