2025 BYD Atto 3 and Seal
- फोटो : BYD
2025 BYD Atto 3 और BYD Seal की कीमत और उपलब्धता
BYD Atto 3 के 2025 मॉडल की शुरुआती 3,000 ग्राहकों के लिए कीमत कम रखी गई है। इस एसयूवी के एंट्री-लेवल वेरिएंट BYD Atto 3 Dynamic की कीमत करीब 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। मिड वेरिएंट BYD Atto 3 Premium की कीमत करीब 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि टॉप-स्पेक BYD Atto 3 Superior की कीमत करीब 34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ये नई कीमतें 11 मार्च 2025 से प्रभावी हो गई हैं।
वहीं, 2025 BYD Seal की बुकिंग भी 11 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग राशि करीब सवा लाख रुपये तय की गई है। हालांकि, इसकी पूरी कीमत की घोषणा अप्रैल 2025 में की जाएगी।
यह भी पढ़ें-