फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली सरकार का वर्ष 2027 तक 95 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का लक्ष्य, जानें डिटेल्स

Tue, 11 Mar 2025 11:47 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ईवी नीति 2.0 के अप्रैल 2025 से लागू होने की उम्मीद है और यह मौजूदा ढांचे की जगह लेगी।
विज्ञापन
1 of 8
Electric Car - फोटो : Freepik
दिल्ली सरकार ने बहुप्रतीक्षित दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 की मुख्य बातें साझा की हैं। इस नीति के तहत सरकार का लक्ष्य 2027 तक नए वाहन पंजीकरण में 95 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करना है। दिल्ली परिवहन मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा है कि यह नीति दिल्ली को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर तेजी से बढ़ाने और देश में ईवी अपनाने में अग्रणी राज्य बनाने के लिए बनाई गई है। 
विज्ञापन

2 of 8
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
2020 में आई थी पहली दिल्ली ईवी पॉलिसी
दिल्ली में 2020 में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की गई थी, जिसे देश की सबसे व्यापक ईवी नीतियों में से एक माना जाता है। यह नीति अगस्त 2024 में समाप्त हो गई थी, जिसके बाद इसे कई बार बढ़ाया गया। अब दिल्ली सरकार नई ईवी पॉलिसी 2.0 के तहत एक नया ढांचा पेश करने की योजना बना रही है। 

यह भी पढ़ें- Panoramic Sunroof Cars: क्या आपको पैनोरमिक सनरूफ वाली बजट-फ्रेंडली कार की है तलाश, तो ये हैं टॉप-5 ऑप्शन
विज्ञापन

3 of 8
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 की मुख्य बातें

सभी ऑटो, टैक्सी और हल्के कमर्शियल वाहनों को बदला जाएगा
दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 का लक्ष्य CNG (सीएनजी) से चलने वाले ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना है। इसके अलावा, सरकार सभी बसों को भी इलेक्ट्रिक बनाने की योजना बना रही है।

4 of 8
Electric Car - फोटो : Freepik
ईवी खरीदने पर मिलेगी आर्थिक सहायता
इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, हल्के वाणिज्यिक वाहन (e-LCVs) और इलेक्ट्रिक ट्रकों की खरीद पर इंसेंटिव दिए जाएंगे। इसके अलावा, पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों को स्क्रैप करवाने और उन्हें इलेक्ट्रिक में बदलवाने (रेट्रोफिटिंग) के लिए भी छूट मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- Dark Edition Cars: क्या आपको काली कारें पसंद हैं? तो ये हैं ब्लैक एडिशन वाली सबसे किफायती कारें
विज्ञापन

5 of 8
Electric Car - फोटो : Freepik
कमर्शियल वाहनों के लिए सख्त नियम
सरकार कमर्शियल वाहनों के लिए ईवी अपनाने को अनिवार्य करने के लिए सख्त नियम लागू करेगी। इससे व्यावसायिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। 

यह भी पढ़ें- Nissan: कारों और लोगों से भरी सड़कों पर निसान ने बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों का किया परीक्षण, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

6 of 8
Electric Car - फोटो : Freepik
दिल्ली में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
दिल्ली सरकार ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके तहत:
  • नई इमारतों और सार्वजनिक स्थलों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाना अनिवार्य होगा।
  • प्राइवेट और सेमी-पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों के लिए पूंजी सब्सिडी दी जाएगी।
  • रिंग रोड और आउटर रिंग रोड जैसी मुख्य सड़कों पर फास्ट-चार्जिंग कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
Electric Car - फोटो : Freepik
राज्य ईवी फंड की स्थापना
नई नीति के तहत एक समर्पित राज्य ईवी फंड बनाया जाएगा, जिससे ईवी अपनाने के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता का खर्च उठाया जाएगा। इस फंड के लिए धनराशि ग्रीन टैक्स, पॉल्यूशन सेस और एग्रीगेटर लाइसेंस फीस से जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
Electric Car - फोटो : Freepik
ईवी सेक्टर में नौकरियों के नए अवसर
दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में कौशल विकास और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसमें:
  • ईवी बिक्री, सर्विसिंग, फाइनेंसिंग और बैटरी प्रबंधन में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।
  • दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) ईवी मैकेनिक और ड्राइवरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें