फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Meridian 2022: जीप ने अपनी नई तीन-पंक्ति 7-सीटर एसयूवी मेरिडियन से उठाया पर्दा, 198 kmph है टॉप स्पीड

Tue, 29 Mar 2022 08:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Jeep Meridian 2022 - फोटो : Jeep India
अमेरिका की मशहूर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीक्लस (एसयूवी) निर्माता कंपनी Jeep (जीप) ने मंगलवार को भारतीय बाजार के लिए अपनी नई तीन-पंक्ति 7-सीटर एसयूवी Meridian (मेरिडियन) से पर्दा उठा दिया है। 2022 Jeep Meridian एसयूवी को वैश्विक बाजारों में कमांडर के नाम से भी बेची जाती है। यह एसयूवी कम्पास ट्रेलहॉक के बाद कार निर्माता की दूसरी बड़ी लॉन्च होगी। जीप 2022 मेरिडियन एसयूवी का  स्थानीय रूप से निर्माण अपनी रंजनगांव मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में करेगी। जीप भारत में उत्पादन की जाने वाली इस एसयूवी का निर्यात जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित एशिया प्रशांत क्षेत्र में करेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
2022 Jeep Meridian - फोटो : Jeep India
बुकिंग कब होगी शुरू
जीप ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है कि वह नई 2022 Jeep Meridian की लॉन्चिंग कब करेगी। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि इस साल की दूसरी छमाही में यह एसयूवी लॉन्च की जाएगी। कंपनी नई 2022 Jeep Meridian की बुकिंग मई से शुरू कर सकती है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने पर 2022 मेरिडियन एसयूवी Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर) और MG Gloster (एमजी ग्लॉस्टर) जैसे कारों को टक्कर देगी।
विज्ञापन

3 of 8
Jeep Meridian 2022 - फोटो : Jeep India
इंजन और स्पीड
नई 2022 Jeep Meridian SUV में 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। इस इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इस एसयूवी में फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दोनों मिलेगा। साथ ही  मेरिडियन में तीन ड्राइव मोड -  स्नो, सैंड / मड और ऑटो दिया जाएगा। यह SUV सिर्फ 10.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 198 किमी प्रति घंटा है।

4 of 8
Jeep Meridian 2022 - फोटो : Jeep India
शानदार लुक और डिजाइन
जहां तक लुक और डिजाइन का सवाल है, Jeep Meridian SUV में कार निर्माता की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। साथ ही इसमें Jeep Compass और Grand Cherokee एसयूवी के कई असर देखने को मिलते हैं। मेरिडियन के फ्रंट में, बाई-फंक्शन एलईडी हेडलैम्प्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ एक आकर्षक बम्पर, एलईडी फॉग लैंप्स के साथ आइकॉनिक सात-स्लैट ग्रिल है।
विज्ञापन

5 of 8
Jeep Meridian 2022 - फोटो : Jeep
साइड में, SUV में पैनोरमिक सनरूफ के दोनों तरफ बॉडी क्लैडिंग, इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स मिलते हैं। इसमें जीप कंपास की तुलना में बड़े रियर ओवरहैंड और बड़े रियर दरवाजे दिए गए हैं। पीछे की तरफ, SUV में हॉरिजंटल LED टेललाइट्स, रियर वाइपर और वॉशर और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर मिलते हैं। इस एसयूवी में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 8
Jeep Meridian 2022 - फोटो : Jeep India
फीचर्स
2022 मेरिडियन एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें कई ऐसे एलिमेंट्स हैं जो कम्पास के अंदर भी पाए जाते हैं। डैशबोर्ड पर जीप के यू-कनेक्ट के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का दबदबा है। यह वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आती है। एसयूवी में वायरलेस चार्जिंग, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, 360 व्यू कैमरा, 9-स्पीकर एल्पाइन हाई-डेफिनिशन म्यूजिक सिस्टम समेत कई फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Jeep Meridian 2022 - फोटो : Jeep India
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, जीप मेरिडियन में 60 से ज्यादा सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। जिसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Jeep Meridian 2022 - फोटो : Jeep India
मिलेगी आरामदायक सवारी
जीप का दावा है कि मेरिडियन एसयूवी तीनों पंक्तियों में बैठने वालों के लिए बेस्ट-इन-क्लास एक्सपीरियंस देगी। यह 80-डिग्री रियर डोर ओपनिंग और फोल्ड-फ्लैट सेकेंड और थर्ड रो भी ऑफर करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें