फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Countryman फेसलिफ्ट हुई पेश, जानें इस फैशनेबल कार की खूबियां

Mon, 01 Jun 2020 10:08 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
MINI Countryman facelift 2020 - फोटो : Social Media
Mini Countryman (मिनी कंट्रीमैन) बिक्री के लिहाज से सबसे ज्यादा व्यावहारिक और फैशनेबल मिनी है। हर बाजार में कंपनी के लाइन-अप में यह सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। मिनी ने 2020 में इसकी मौजूदगी में थोड़ी ताजगी लाने के लिए इसे एक नया ट्रीटमेंट और फ्रेश लुक दिया है। कार में हुए बाहरी बदलावों में डीआरएल के साथ रीडिजाइन किए गए एलईडी हेडलैम्प्स, नए पियानो ब्लैक ग्रिल, एयर डैम पर पियानो ब्लैक ट्रीटमेंट, नए साइड पर्दे और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स की एक रेंज शामिल है, जिसे ग्राहक अपनी पसंद से चुन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
MINI Countryman facelift 2020 - फोटो : Social Media
2020 Mini Countryman के फेसलिफ्ट वर्जन को अमेरिकी बाजार में प्रदर्शित किया गया है। इस आकर्षक और फैशनेबल कार को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अमेरिका में पेश होने वाला मिनी का फेसलिफ्ट मॉडल पहले की तुलना में कई मायनों में खास हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
MINI Countryman facelift 2020 - फोटो : Social Media
इंटीरियर
2020 Mini Countryman फेसलिफ्ट वर्जन के इंटीरियर में की बात करें तो इसमें एक नया 5.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसे Mini John Cooper Works (मिनी जॉन कूपर वर्क्स) और ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक Mini Cooper SE (मिनी कूपर एसई) में देखा जा चुका है। केबिन का बाकी हिस्सा लेआउट और डिजाइन के मामले में पहले वाले मॉडल की तरह ही है। इसमें पहले की तरह इंटीरियर ट्रिम ऑप्शन के रूप में ब्लैक केबिन के साथ टेन अपहोल्स्ट्री साथ ही सिल्वर और पियानो ब्लैक इंसर्ट्स मिलते रहेंगे। इसके अलावा ऑल-ब्लैक केबिन का ऑप्शन भी मिलता है जिसका लुक काफी स्पोर्टी है। 

4 of 5
MINI Countryman facelift 2020 - फोटो : Social Media
इंजन
Mini Countryman S में मौजूदा मॉडल की तरह 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 186 bhp का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4WD (4 व्हील ड्राइव) वेरिएंट्स में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं 7 स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। जबकि Mini Cooper SE Countryman में 1.5 लीटर, 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ा गया है और यह 7.6 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक की मदद से 27 किलोमीटर का ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MINI Countryman facelift 2020 - फोटो : Social Media
अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है कि अपडेटेड Countryman की भारत में बिक्री कब से शुरू होगी। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक इसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें