फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके जन्म का महीना खोलता है आपके राज, बताता है आपका स्वभाव

Thu, 23 Apr 2020 02:15 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जन्म का महीना आपके व्यक्तित्व के कई राज खोलता है। यह आपके गुण एवं दोषों के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर माह में किसी न किसी ग्रह का प्रभाव जन्म लेने वाले जातकों के ऊपर देखा जाता है। आइए जानते हैं अलग अलग माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और उनके क्या गुण एवं दोष होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जनवरी
ग्रह का प्रभाव - सूर्य और शनि
स्वभाव की बात करें तो इस माह जन्मे लोग अपने कार्य में जल्दबाजी दिखाते हैं, इसलिए कई बार इन्हें इस लापरवाही के चलते बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसा देखा गया है कि इस महीने में जन्में लोग कला के क्षेत्र में माहिर होते है। 
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : getty images
फरवरी
ग्रह का प्रभाव - शुक्र
फरवरी माह में जन्मे लोग मेहनती होते हैं। आप कला, वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आप अपने कार्य को बड़ी से आसानी और सरलता से पूरा कर लेते हैं। आप विचारों से रूढ़िवादी होते हैं।

4 of 13
- फोटो : डेक्कन क्रॉनिकल
मार्च
ग्रह का प्रभाव - बृहस्पति
मार्च माह में जन्मे लोग परोपकारी होते हैं। आप धर्म के कार्यों में सदैव आगे रहते हैं। आप अपनी बातों पर अडिग रहते हैं। हालांकि कई बार यही आदत इनके लिए रास्ते का रोड़ा बन जाता है।
विज्ञापन

5 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram
अप्रैल
ग्रह का प्रभाव - मंगल
इस माह में जन्मे लोग ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव जिद्दी होता है। ऐसे लोग खेल-कूद आदि क्षेत्रों में काफी तरक्की करते है। क्रोधी स्वभाव आपका नकारात्मक पक्ष होता है।
विज्ञापन

6 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मई 
ग्रह का प्रभाव - सूर्य 
आप कम मेहनत के बावजूद भी उच्च पद पर आसीन हो जाते हैं। ऐसा देखा गया है कि इस माह में जन्मे लोग अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करते हैं, जो कई बार इनके लिए परेशानी बन जाता है।
विज्ञापन

7 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram
जून
ग्रह का प्रभाव - सूर्य और चंद्रमा
जून माह में जन्म लेने वाले लोग मनमौजी होते हैं, जिस कारण यह अपने काम का नुकसान स्वयं कर लेते हैं।

8 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जुलाई
ग्रह का प्रभाव - सूर्य
इस माह मे जन्मे जातक बड़े ही भावुक और जिद्दी स्वभाव के होते है, लेकिन इन लोगों का मन बड़ा ही साफ होता है। किसी के प्रति इनके मन में क्रोध आदि जैसी भावना नही होती है।

9 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगस्त
ग्रह का प्रभाव - शुक्र और शनि
अगस्त माह में जन्मे लोगों को प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ धुमाना इन्हे बहुत अच्छे से आता है। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है।

10 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
सितंबर  
ग्रह का प्रभाव - बुध
इस माह जन्मे लोग अपनी लच्छेदार बातों से किसी को भी घुमा सकते हैं। इस माह जन्मे जातक अपनी बुद्धि का बहुत ज्यादा करते है। अपनी फिजूलखर्ची पर इन्हें नियंत्रण रखना चाहिए। 

11 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
अक्टूबर
ग्रह का प्रभाव - चंद्रमा
इस महीने जन्मे लोगों का मन भी चन्द्रमा की तरह शीतल रहता है। ऐसे लोगों कला और अभिनय के मामले में इन्हें बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है।

12 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नवंबर
ग्रह का प्रभाव - बुध
इन लोगों को अपनी वाणी पर बड़ा अभिमान होता है। ऐसे लोग मजाक के साथ कटाक्ष करने में महिर माने जाते हैं। अपने फायदे के लिए किसी का उपयोग करना इन्हें भली-भांति आता है।
विज्ञापन

13 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिसंबर
ग्रह का प्रभाव - शुक्र और मंगल
इस माह में जन्मे लोगों को रक्षा के क्षेत्र में बड़ी जल्दी सफल होते हैं। प्रेम और कला के क्षेत्र में आप अधिक रूप से सक्रिय नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें