फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह की तीन भाग्यशाली राशियां, नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे अच्छे मौके

Mon, 27 Sep 2021 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन

2 of 4
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बड़े मामले में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपका यश और सम्मान बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करने का योग बनेगा। इस दौरान आय के नये स्रोत बनेंगे और बाजार में फंसा पैसा भी अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के मौके मिलेंगे। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। संभव है कि आपके प्रेम संबंधों को परिजन स्वीकार कर लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 4
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कोइ बड़ा कांट्रैक्ट या लाभ से जुड़ा सौदा करने को मिल सकता है। उच्च शिक्षा को लेकर प्रयासरत छात्रों की मनोकामना पूरी होगी। छात्रों एवं युवाओं को प्रगति की नई दिशा मिलेगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श होगा। महिला प्रोफेशनलों के लिए समय अनुकूल है। चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों का समय बेहतर है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। हालांकि सफर में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखेंं।
विज्ञापन

4 of 4
राशि
मीन
मीन राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा सत्ता पक्ष से सहयोग मिलने पर लाभ की कोई बड़ी योजना पर आगे कदम बढ़ाएंगे। अध्ययन एवं लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को मेहनत करने पर सफलता के पूरे योग बनेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर पर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों मेंं प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें