कन्या राशिफल
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि वालों की बाधाएं होंगी कम
कन्या राशि के जातकों की किसी व्यक्ति के साथ नई मित्रता आरंभ हो सकती है। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी होंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। किसी पर कमेंट करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के प्रवेश से प्रेम संबंध प्रभावित होने की आशंका है। संतान से जुड़े विषय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। क्रोध व व्यंग्यपूर्ण पूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें। खान-पान पर ध्यान दें।