फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishwakarma Jayanti 2021: विश्वकर्मा जयंती के दिन राशि अनुसार जरूर करें ये उपाय, व्यापार में मिलेगी सफलता

Tue, 14 Sep 2021 07:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
विश्वकर्मा पूजा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
Vishwakarma Jayanti 2021 Rashi ke Anusar Upay: विश्वकर्मा जयंती इस साल 17 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर और वास्तुकार कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन्होंने ही इंद्रपुरी, द्वारिका, हस्तिनापुर, स्वर्गलोक, लंका, जगन्नाथपुरी, भगवान शंकर का त्रिशुल, विष्णु का सुदर्शन चक्र का निर्माण किया था। माना जाता है कि विश्वकर्मा वास्तु देव के पुत्र हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती के दिन राशि के अनुसार, विश्वकर्मा जी की पूजा करने से जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। कारोबार में वृद्धि होती है। धन-धान्य और सुख-समृद्धि की अभिलाषा रखने वालों के लिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना आवश्यक और मंगलदायी है। विश्वकर्मा पूजा उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो कलाकार, शिल्पकार और व्यापारी हैं। इस तरह से करें अपनी राशि के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की पूजा -
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष: विश्वकर्मा पूजा के दिन को शुभकारी बनाने हेतु केसरिया रंग का वस्त्र धारण करें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष: विश्वकर्मा पूजा के दिन यह सुनिचित करें कि भगवान विश्वकर्मा के जप पाठ के बाद श्री कुबेर जी की 11 माला जप अवश्य हो। 

4 of 13
rashi
मिथुन: विश्वकर्मा पूजा के दिन कलश स्थापना के लिए जो रंगोली बनाएं उसमें हरे रंग की अधिकता रखें। भगवान गणपति के शतनाम के पाठ के बाद विश्वकर्मा पूजन कराएं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क: आपके लिए कल्याणकारी परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा। भगवान शिव का आशीर्वाद विश्वकर्मा पूजन में प्राप्त करने हेतु गरीबों में सफेद अन्न का वितरण करें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह: विश्वकर्मा पूजा के दिन स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को जल अवश्य दें। जल में रोली, लाल फूल, व गुड़ डालना न भूलें। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या: विश्वकर्मा पूजन के कलश के जल में रोली, लाल फूल, व गुड़ डालना न भूलें।

8 of 13
rashi
तुला: भगवान विश्वकर्मा के 108 नामों का स्मरण करें। नीले वस्त्र धारण करें।

9 of 13
rashi
वृश्चिक: विश्वकर्मा पूजा के समय कलश स्थापना लाल रंग की रंगोली पर करें और साबुत लाल मसूर गाय को खिलाएं।

10 of 13
rashi
धनु: भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विशेष लाभ पाने के लिए श्री गणेश, महादेव व गौरी को वस्त्र अर्पित करें।

11 of 13
rashi
मकर: विधिवत विश्वकर्मा पूजा करें। साथ ही साथ गायत्री मंत्र का जाप करें।

12 of 13
rashi
कुंभ:  विश्वकर्मा जयंती के दिन पवित्र गायत्री मंत्र का जाप करें और कारोबार के सभी उपकरण को शुद्ध करें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन: विश्वकर्मा पूजा साधना-आराधना कर भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ श्री नारायण का आशीर्वाद अवश्य ग्रहण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें