फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Sankranti 2021: कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव की इस विधि से करें पूजा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Mon, 13 Sep 2021 06:59 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कन्या संक्रांति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
हिन्दू धर्म में कन्या संक्रांति का विशेष महत्व है। इस साल 17 सितंबर शुक्रवार को है। हिन्दू धर्म में संक्रांति पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने का विधान है। कन्या संक्रांति तिथि स्नान, दान आदि धार्मिक कार्यों के लिए बेहद लाभदायक मानी गई है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन पूजा करना फायदेमंद माना गया है। कन्या संक्रांति पर विश्वकर्मा पूजन भी किया जाता है जिस वजह से इस तिथि का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। ज्योतिष विज्ञान में सूर्य जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। कन्या संक्रांति के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है, कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होता है और कुंडली में सरकारी नौकरी के योग बनते हैं। कन्या संक्रांति के दिन आप ये उपाय कर सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कन्या संक्रांति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह को मजबूत करना हो उसके लिए सबसे पहले अपने घर की पूर्व दिशा को स्वच्छ करना चाहिए। अपने पिता और किसी भी पितातुल्य व्यक्तिओं का सम्मान करें। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठें और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। 
विज्ञापन

3 of 5
कन्या संक्रांति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्यह्दयस्त्रोत का पाठ करने से सूर्य भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय जल में कुमकुम, लाल फूल, इत्र तीनों या इनमें से कोई एक सामग्री डालकर अर्घ्य देने से विशेष शुभ फल की प्राप्ति होती है।
 

4 of 5
कन्या संक्रांति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन विश्वकर्मा भगवान की पूजा करें। मान्यता है कि जो व्यापारी इस दिन अपने औजारों की पूजा करता है। उसे व्यापार में लाभ प्राप्त होता है। उसके व्यापारिक जीवन में स्थिरता आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य देव - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन सूर्य को जल चढ़ाएं। कन्या संक्रांति के दिन दान दें। पिताजी की सेवा करें। बुराई और किसी गलत आचरण से बचें। ऐसा करने से आपको सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। समाज में आपका मान-समान बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें