फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इन तीन राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में तरक्की के योग

Thu, 17 Mar 2022 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
31 मार्च को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह की कुछ खास विशेषताएं होती है जो उन्हीं के आधार पर जातकों को शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ग्रहों का एक से दूसरी राशि में जाने का प्रभाव सभी जातकों के ऊपर पड़ता है। 31 मार्च को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के कुंभ राशि में परिवर्तन करने से सभी जातकों के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा,लेकिन इनमें तीन राशियां ऐसी है जिन्हे विशेष फायदा पहुंचने का योग बन रहा है। आइए जानते हैं कौन सी है वे तीन राशियां... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
मेष राशि- 31 मार्च को शुक्र का कुंभ राशि में परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशि वाले जातकों के अच्छे दिन आरंभ होने के संकेत हैं। आपकी राशि से शुक्र का गोचर 11वें भाव में होने जा रहा है। कुंडली का 11वां भाव लाभ और आय का होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को बहुत मुनाफा होगा। नए व्यापार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि- आपके लिए शुक्र ग्रह का शनि की राशि कुंभ में परिवर्तन दशम भाव में होने जा रहा है। वृषभ राशि के लिए यह राशि परिवर्तन बहुत लाभकारी होने वाला है। कुंडली का दसवां भाव नौकरी और करियर का होता है। ऐसे में आपको नौकरी के एक साथ कई मौके प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और बॉस की प्रशंसा मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी खास प्रोजेक्ट में आपको सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन

4 of 4
राशि
कुंभ राशि
आपके लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा फल देने वाला होगा। धन लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे। आपको आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होंगे। बिजनेस में आपको मुनाफा हासिल होगा। नई नौकरी हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें