फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: आर्थिक समस्या हैं परेशान, तो राशि के अनुसार करें होलिका दहन

Wed, 16 Mar 2022 04:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
 यदि आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस बार राशि के अनुसार होल्क दहन करें। - फोटो : अमर उजाला।
Holi 2022: होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। होली हिंदुओं का दो दिवसीय त्योहार है और होली की पूर्व संध्या को लोकप्रिय रूप से 'होलिका दहन' कहा जाता है। रंग वाली होली 18 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी।  यानी 17 मार्च, गुरुवार को होली दहन किया जाएगा। इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। होली उन त्योहारों में से एक है जो सभी धार्मिक भेदभावों को भूलकर खेला जाता है। यह त्योहार भाईचारे और समानता के संदेश को बढ़ावा देता है। होलिका दहन का बहुत ही विशेष महत्व है। होलिका दहन के दिन लोग विधि- विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा- पाठ करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के दिन अर्चना करने से घर में माता लक्ष्मी निवास करती हैं।  यदि आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस बार राशि के अनुसार होल्क दहन करें। आइए जानते हैं किस राशि के जातकों को दहन के दौरान क्या करना चाहिए 
विज्ञापन

2 of 13
होलिका दहन करते समय मेष राशि के जातकों को खैर की लकड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए।
मेष राशि
होलिका दहन करते समय मेष राशि के जातकों को खैर की लकड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। लकड़ियों के साथ होलिका की अग्नि में गुड़ की आहुति देनी चाहिए।  इस उपाय से मेष राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 13
होलिका दहन के लिए वृषभ राशि के जातकों को टेसू या पलाश की लकड़ियों का उपयोग करना चाहिए।
वृषभ राशि
होलिका दहन के लिए वृषभ राशि के जातकों को टेसू या पलाश की लकड़ियों का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही होलिका की अग्नि में मिश्री की आहुति देने के बाद होलिका की 11 परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 

4 of 13
मिथुन राशि के जातकों को अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए होलिका की अग्नि में गेहूं की बाली डालनी चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए होलिका की अग्नि में गेहूं की बाली डालनी चाहिए। और इसके साथ ही 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि के जातकों को होलिका दहन के समय पलाश की लकड़ियां इस्तेमाल करनी चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को होलिका दहन के समय पलाश की लकड़ियां इस्तेमाल करनी चाहिए और होलिका में सफेद चावल की आहुति देनी चाहिए। यह उपाय करने से मेष राशि के जातकों को नौकरी में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि के जातकों को होलिका की अग्नि में लोबान की आहुति देनी चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को होलिका की अग्नि में लोबान की आहुति देनी चाहिए। आहुति देते समय अपने पितरों को भी याद करना चाहिए। आहुति देने के बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। इस उपाय से आपके व्यापार और घर में बरकत बनी रहती है और सुख समृद्धि आती है। 
विज्ञापन

7 of 13
होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि में पान और इलायची से आहुति देते हुए अपने देवी-देवताओं का स्मरण करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि में पान और इलायची से आहुति देते हुए अपने देवी-देवताओं का स्मरण करना चाहिए। इस उपाय से कन्या राशि के जातकों के काम में आने वाली बाधाएं दूर होती है। 

8 of 13
होलिका दहन के लिए तुला राशि के जातकों को गूलर की लकड़ियों का प्रयोग करना चाहिए।
तुला राशि
होलिका दहन के लिए तुला राशि के जातकों को गूलर की लकड़ियों का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही होलिका की अग्नि में कपूर की आहुति देनी चाहिए और होलिका की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। इस उपाय को करने से तुला राशि के जातकों के सभी शत्रुओं का नाश होगा। 

9 of 13
वृश्चिक राशि के जातकों को होलिका दहन में खदिर की लकड़ी से होलिका दहन करना चाहिए ।
वृश्चिक राशि
अपने जीवन की सभी परेशानियों को भस्म करने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को होलिका दहन में खदिर की लकड़ी से होलिका दहन करना चाहिए और इसके बाद होलिका की अग्नि में गुड़ से आहुति देनी चाहिए। 

10 of 13
होलिका की अग्नि में धनु राशि के जातकों को चने की आहुति देनी चाहिए ।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए और होलिका की अग्नि में चने की आहुति देनी चाहिए।  इस उपाय को करने से नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होती है। 

11 of 13
मकर राशि के जातकों को होलिका दहन में शमी की लकड़ियों का इस्तेमाल करना शुभदायी रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को होलिका दहन में शमी की लकड़ियों का इस्तेमाल करना शुभदायी रहेगा, इससे आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

12 of 13
कुंभ राशि के जातकों को होलिका धन के दिन होलिका की अग्नि में राई से आहुति देनी चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को होलिका धन के दिन होलिका की अग्नि में राई से आहुति देनी चाहिए और इसके बार 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए। इस उपाय से कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों और कर्जे से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि के जातकों को होलिका दहन के समय अपने पितरों का स्मरण करते हुए पीली सरसों की आहुति देनी चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को होलिका दहन के समय अपने पितरों का स्मरण करते हुए पीली सरसों की आहुति देनी चाहिए। इस उपाय से मीन राशि के जातकों के घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें