प्रतिस्पर्धा के इस दौर में यदि सही प्रकार से ध्यान न दिया जाए तो दूसरों से पीछे छूट जाने का डर बना रहता है। यही कारण है कि माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित होते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अव्वल हो। हालांकि इसके लिए कभी बच्चे पर दबाव नहीं डालना चाहिए, लेकिन कई बार बच्चे पढ़ाई में अत्यधिक लापरवाही बरतते हैं और बहुत प्रयास करने पर भी पढ़ाई पर एकाग्रता नहीं रख पाते हैं। ऐसे में माता पिता का चिंतित होना स्वाभाविक होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्टडी रूम में लगाने के लिए कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिन्हें लगाने से ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और वातावरण सकारात्मक होता है। इससे विद्यार्थी एकाग्रता से पढ़ाई पर ध्यान लगा पाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे पौधे जिन्हें स्टडी रूम में लगाना रहता है अच्छा।