फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर पंख के ये चमत्कारिक उपाय, वास्तु दोष के साथ राहु की छाया से भी दिलाते हैं मुक्ति

Thu, 22 Oct 2020 06:41 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोरपंख के उपाय (प्रतीकात्कम तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मोर और उसके पंख देखने में तो बहुत सुंदर होते ही हैं हिंदू धर्म में भी इनका बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि मोर पंख भगवान श्री कृष्ण अपने माथे पर धारण करते हैं। मोर पंख के बिना कृष्ण जी का श्रृंगार अधूरा माना जाता है मईया यशोदा भी भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार करने पर उनके माथे पर मोरपंख अवश्य लगाती थी। अन्य देवी-देवताओं को भी मोरपखं किसी न किसी रुप में प्रिय है। कुमार कार्तिकेय का वाहन भी मोर है। ज्योतिष में भी मोरपंख का बहुत महत्व माना गया है। इससे जुड़े कुछ उपाय करने से आप वास्तु दोष, राहु दोष यहां तक कि बुरी नजर से भी छुटकारा पा सकते हैं। जानते हैं मोर पंख के चमत्कारिक उपाय...
विज्ञापन

2 of 6
मोर पंख के चमत्कारिक उपाय (प्रतीकात्कमक तस्वीर)
मोरपंख ग्रह दोष से मुक्ति दिलाता है। अगर आप किसी भी तरह से ग्रहदोष से पीड़ित हैं तो मोरपंख लेकर 21 बार ग्रह मंत्र बोलने के बाद उस पर जल की छींटे मारें। अब मोर के पंख को किसी ऐसे स्थान पर रखे दें जहां से उस पर नजर पड़ती रहे। इसी तरह से अगर आपको राहु परेशान कर रहा है तो मोरपंख को घर की पूर्व दिशा की दिवार या फिर उत्तर पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं।
 
विज्ञापन

3 of 6
मोर पंख से वास्तु दोष दूर होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो मोर पंख लाकर रखें। वास्तु के अनुसार घर में मोरपंख रखने से वास्तु दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। जिससे आपको वास्तु दोष के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

4 of 6
शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए मोर पंख के अचूक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
अगर आप शत्रुओं से परेशान रहते हैं तो हनुमान जी के माथे का सिंदूर लेकर उससे एक मोरपंख पर शत्रु का नाम लिखें और उसे पूजा स्थल पर रख दें। सुबह उठकर मोरपंख को बहते पानी में बहा दें। ये उपाय मंगलवार या शनिवार की रात को करना है। इससे आपको शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
मोर पंख
मोरपंख और बांसुरी मुख्य रुप से भगवान श्री कृष्ण जी के पास सदैव रहती थी। जब कृष्ण जी बांसुरी बजाते थे, तो चारों ओर के वातावरण में प्रेम का संचार हो जाता था। इसलिए मोरपंख और बांसुरी को घर में रखने से प्रेम भाव बढ़ता है। मोर पंख घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है जिससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए मोरपंख का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शयन कक्ष में मोरपंख रखने से पति-पत्नी के बीच का संबंध अच्छा होता है, दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसलिए अगर किसी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां हैं या तनाव रहता है तो उन्हें अपने कमरे मोरपंख लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें