फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन वास्तु दोष के कारण हो सकती है घर में कलह, जानिए दूर करने के उपाय

Tue, 24 Nov 2020 02:01 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vastu tips
घर और व्यापार में सुख-समृद्धि के लिए सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत आवश्यक होता है। जिस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा के बजाय नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है वहां पर अशांति का वातावरण रहता है और कई तरह की परेशानियां आने लगती है। वास्तु एक ऐसा शास्त्र है, जिसका उपयोग करके आप अपने घर और किसी भी स्थान की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकते हैं। वास्तु में हर स्थान के निर्माण और साज-सज्जा को लेकर भी नियम बताए गए हैं। कई बार हम छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जाने-अनजाने कुछ बातों पर ध्यान न देने के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है, जिससे हमारे जीवन में समस्याएं आने लगती है। जानते हैं कि वास्तु की किन बातों को ध्यान में रखने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है।  
विज्ञापन

2 of 7
मुख्य द्वार का वास्तु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर का मुख्य द्वार एक ऐसा स्थान होता है जो ऊर्जा के प्रवाह का मुख्य स्थान होता है। इसलिए दरवाजा हमेशा ऐसे खुलना चाहिए की दरवाजे के पास गैलरी में अंधेरा न रहे। प्रकाश और हवा का आगमन सुचारु रुप से रहे। जिन घरो का दरवाजा पूरी तरह से नहीं खुलता है वहां रहने वाले सदस्यों को लिए तरक्की के अवसर भी सीमित हो जाते हैं। इसलिए दरवाजे का पूरी तरह से खुलनी आवश्यक होता है।
विज्ञापन

3 of 7
घर की चीजें खराब हो जाने पर तुरंत हटा देनी चाहिए (प्रतीकात्क तस्वीर)
घरों में अक्सर देखा जाता है कि कई चीजें ऐसी होती है जिन्हें बिना किसी वजह के संभाल कर रखा जाता है, लेकिन घर में कभी ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए जो चटकी या फिर टूटी हुई हो। अपने घर की अलमारी में से ऐसी चीजों को तुरंत निकाल दें जिनका कोई काम न हो। घर में टूटी और बिना काम की फालतू वस्तुओं के रखे होने के कारण नकारात्मकता बढ़ती है जो परिवार में कलह को बढ़ावा देती है।

4 of 7
घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर को हमेशा व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखें। घर में मकड़ी के जाले न लगे रहने दें। सप्ताह में एक बार घर को अच्छी तरह से साफ करते रहें। नमक मिले पानी से घर में पोंछा लगाएं इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
विज्ञापन

5 of 7
रसोई घर वास्तु
रसोई घर में किसी भी तरह की ऊर्जा का सीधा प्रभाव घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। इसलिए कभी भी रसोई और बाथरुम को आमने सामने या फिर पास में नहीं बनवाना चाहिए। अगर आपकी रसोई और बाथरुम का दरवाजा आमने-सामने है तो निश्चित  करें कि बिना काम के बाथरुम का दरवाजा खुला हुआ न रखें। ताकि नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न कर पाए। 
विज्ञापन

6 of 7
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी का पौधा वास्तु दोष के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने में सक्षम होता है। जहां पर तुलसी का पौधा लगा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए अपने घर में एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। लेकिन तुलसी का पौधा जिस स्थान पर लगा हो वहां की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, गंदे हाथों से तुलसी के पौधे को न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर में हंसते हुए परिवार और हरियाली के चित्र लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
घर में हमेशा हरियाली और मन को सुकून देने वाली तस्वीरें लगाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। युद्ध, निर्धनता या क्रोधित मुद्रा में पशु आदि की तस्वीरें लगाने से बचें। अगर हो सके तो अपने घर में एक हंसते खुशहाल संयुक्त परिवार की तस्वीर लगाएं। अपने परिवार की तस्वीर भी लगा सकते हैं जिसमें घर के सभी सदस्य हो। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें