फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: क्या उल्लू की मूर्ति घर, ऑफिस में रखना होता है शुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Mon, 16 Oct 2023 12:12 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली

सार

हिंदू धर्म में उल्लू को शुभ माना गया है। यह मां लक्ष्मी की सवारी है। कहा जाता है कि उल्लू की फोटो और मूर्तियों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
उल्लू - फोटो : Social media
Owl Vastu Tips: अक्सर लोग अपने घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार करवाते है। साथ ही घर से जुड़ी सभी चीजों का रखरखाव भी वास्तु के अनुसार करते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में कुछ चीजों को रखना बेहद शुभ माना जाता है तो कुछ चीजों को अशुभ भी माना गया है। आमतौर पर कुछ लोग ऐसी वस्तु की खरीदारी कर लेते हैं, जिनको घर में रखना अशुभ हो सकता है। इन बातों की जानकारी न होने के कारण इस प्रकार की गलतियां हो जाती हैं। वहीं कुछ लोगों को उल्लू को लेकर मन में भय बना रहता है। उल्लू की मूर्ति या तस्वीर घर में रखना शुभ है या नहीं, ये सवाल सभी मन में बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते है हिंदू धर्म में उल्लू को शुभ माना गया है। यह मां लक्ष्मी की सवारी है। कहा जाता है कि उल्लू की फोटो और मूर्तियों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी कृपा बनी रहती है। हालांकि, यह तभी संभव है जब इसे वास्तु शास्त्र के नियमानुसार रखा जाए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि घर या ऑफिस में उल्लू रखने के वास्तु नियम क्या है।
विज्ञापन

2 of 6
owl - फोटो : Social Media
घर पर उल्लू रखने के नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उल्लू की फोटो या मूर्ति रखने के लिए पूजा घर या स्टडी रूम उचित स्थान है। यहां पर उल्लू की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता का अनुभव होगा। साथ ही घर से बुरी नजर का साया दूर रहेगा। उल्लू की तस्वीर लगाने से घर में खुशहाली व सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

3 of 6
उल्लू
आप चाहें तो उल्लू को ऐसी जगह भी रख सकते हैं जहां से उल्लू की नजर घर के कोने कोने पर पड़ सके। अगर उल्लू की नजर दरवाजे की ओर हो, तो यह और शुभ हो सकता है।

4 of 6
Owl - फोटो : Pexels.com
ऑफिस में उल्लू रखने के नियम
उल्लू को ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में उल्लू की मूर्ति रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही इससे कार्यक्षेत्र में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
Owl - फोटो : Pexels.com
वास्तु के अनुसार, ऑफिस में उल्लू को व्यवसाय से जुड़ी चीजों के पास रखें। आप चाहें तो उल्लू की फोटो या मूर्ति को अपने काउंटर के पास रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Owl - फोटो : Pexels.com
इस बात का ध्यान रखें कि, ऑफिस में उल्लू को हमेशा अपने दाहिने ओर ही रखें। ऐसा करने से आपके कार्य में आने वाली सभी बाधाएं दूर होगी। साथ ही आर्थिक विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें