फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: पढ़ाई में मन लगाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Fri, 30 Oct 2020 05:18 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्टडी रुम वास्तु टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
आज के समय में पढ़ाई और करियर को लेकर प्रतियोगिता बहुत बढ़ गई है, हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे, मन लगाकर पढ़ें, लेकिन कभी-कभी बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। वे पढ़ाई करते समय मन एकाग्र नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से सबसे ज्यादा तनाव माता-पिता को होता है। वास्तु में हर स्थान के लिए नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्टडी करने के स्थान या स्टडी रूम का सही प्रकार से व्यवस्थित होना बहुत आवश्यक होता है। स्टडी रूम का वास्तु सही न होने के कारण भी पढ़ाई पर सही से ध्यानकेंद्रित नहीं हो पाता है। इसलिए वास्तु की कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। 
विज्ञापन

2 of 4
स्टडी रूम का वास्तु
  • वास्तु के अनुसार कभी भी बीम के नीचे बैठकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। इससे पढ़ाई में सही प्रकार से ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता है। इसलिए स्टडी रूम में बीम नहीं बनवाना चाहिए। अगर बीम बना हुआ है तो वहां पर एक बांसुरी लटका दें। जिससे उस स्थान के वास्तु दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
  • वास्तु के अनुसार बच्चों का पढ़ाई का कमरा उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए। स्टडी रूम में किताबों का स्थान हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।
विज्ञापन

3 of 4
पढ़ाई के कमरे का वास्तु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pic as demo
  • बच्चे की पढ़ाई करने की मेज पर ग्लोब या तांबे का पिरामिड रखना उचित रहता है। इससे बच्चा पढ़ाई में एकाग्र होकर अपना ध्यान लगा पाता है। 
  • पढ़ाई के कमरे में बुद्धि के देवता गणेश या ज्ञान की देवी सरस्वती का चित्र लगा सकते हैं। 
  • अगर किसी वजह से बच्चे शयन कक्ष में ही पढ़ाई करते हैं तो पढ़ाई करते समय बच्चे का मुख हमेशा पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
study room vastu - फोटो : file photo
  • पढ़ाई करते समय मुख कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में अनुशासनहीनता आती है। 
  • पढ़ाई के स्थान पर पीने के पानी और घड़ी की व्यवस्था हमेशा पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में करनी चाहिए। 
  • जिन  बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। उनके कमरे में मोरपंख लगाना चाहिए। इससे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें