फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर अचानक हो रही है पैसों को तंगी, तो हो सकती है ये वजह

Wed, 16 Dec 2020 02:18 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vastu tips - फोटो : vastu tips
अक्सर कभी-कभी हम महसूस करते हैं कि बहुत मेहनत करने पर भी उसका उचित फल प्राप्त नहीं हो रहा है। पैसा घर में आता है लेकिन टिकता नहीं है। परिस्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं कि बनते काम बिगड़ने लगते हैं और घर में पैसों की तंगी होने लगती है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं। घर में वास्तु दोष होने से भी पैसों  की तंगी और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। जाने-अनजाने हम घर में कुछ बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से हमें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आज हम बताने जा रहें हैं, कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनपर ध्यान न देने से धन की किल्लत होने लगती है।
 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। इस दिशा के स्वामी कोषाध्यक्ष कुबेर हैं। इस दिशा के दूषित होने पर आपको धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए भूलकर भी उत्तर दिशा में गंदगी नहीं करनी चाहिए। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और खाली रखना चाहिए। उत्तर दिशा को कभी ऊंचा भी नहीं रखना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर दिशा में पानी  का स्थान बनाना सही रहता है। यदि आपके घर में पानी का बहाव दक्षिण दिशा की ओर है तो घर में पैसों की किल्लत होने लगती है। पैसा संचय नहीं हो पाता है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपके घर का कोई नल टूटा हुआ है और हर समय पानी बहता रहता है तो आपको पैसों की किल्लत होने लगती है। इसलिए तुरंत नल ठीक करवा लेना चाहिए। नल से पानी टपकना शुभ नहीं रहता है। जिस तरह से पानी बहता है उसी तरह आपके घर  का पैसा बह जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
bathroom vastu
बाथरूम एक ऐसा स्थान है, जहां पानी का ही काम होता है, लेकिन काम करने का बाद बाथरूम की सफाई करके उसे सुखा देना चाहिए। गीला बाथरूम कर्ज का कारण बनता है। जिससे आपको आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
kitchen vastu tips
रात के समय रसोईघर में कभी जूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। हमेशा बर्तन और रसोई को साफ करके ही सोना चाहिए। किचन में कभी दवाइयों का डिब्बा नहीं रखना चाहिए। कुछ लोगों के यहां चूल्हे पर हर समय बर्तन चढ़े होते हैं, ऐसा करना भी सही नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वास्तु
हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि घर के सामने कोई ऐसी चीज नहीं हो जो मार्ग को अवरूद्ध करती हो। घर के मुख्य द्वार के सामने पेड़, बिजली का खंभा या बड़ा पत्थर आदि चीजें बिलकुल नहीं होनी चाहिेए। इससे आपके परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें