Vastu Tips For Shoes: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन की कई छोटी-बड़ी वस्तुएं हमारे जीवन में गहरे प्रभाव डालती है। इनमें जूते-चप्पल भी शामिल हैं। यह केवल पहनने की चीज़ नहीं, बल्कि ज्योतिष और वास्तु के अनुसार हमारे भाग्य को भी प्रभावित करते हैं। आज हम हम समझेंगे कि जूतों का ग्रहों से क्या संबंध है और हमें किस रंग के जूते-चप्पल पहनने चाहिए।
पैरों से जुड़ा होता है ग्रहों का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में पैरों का संबंध मीन राशि से माना गया है। वहीं शनि और राहु ग्रहों का प्रभाव भी पैरों और उनसे जुड़ी चीजों पर होता है। जब कोई व्यक्ति जूते या चप्पल पहनता है, तो यह ग्रह सक्रिय हो सकते हैं। यदि इनके प्रयोग में लापरवाही की जाए, तो व्यक्ति को स्वास्थ्य, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। इसीलिए जूतों का सही ढंग से उपयोग करना ज़रूरी माना गया है।