वास्तुशास्त्र के अनुसार हमारे आसपास के वातावरण और वस्तुओं से ऊर्जा निकलती है। ऊर्जा दो प्रकार की होती हैं सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा। सकारात्मक ऊर्जा से जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा के कारण आपके परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न होने के साथ की तरह की समस्याएं आने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाता है। घर में जाने अनजाने में वास्तु दोष के कारण नकारात्मकता का प्रवाह होने लगता है। इस नकारात्मकता को दूर करने के लिए नमक को बहुत उपयोगी माना गया है। नमक के कुछ उपायों को करने से आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।