Vastu Tips For Puja: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को जरूर समर्पित होता है। वार के अनुसार विशेष पूजा की जाती है। हालांकि, बिना त्योहार के भी रोजाना घरों में सुबह-शाम पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिन में दो बार पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि, शाम के समय घर में लक्ष्मी जी आती हैं ऐसे में पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है।
सभी जानते हैं कि, पूजा-पाठ में इतनी शक्ति होती है कि ये हमारी सभी मनोकामना पूरी कर सकती है। लेकिन पूजा को गलत तरीके से करने पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आमतौर पर कुछ लोग गलत दिशा में खड़े होकर पूजा करते हैं। इससे मिलने वाले फल में बाधा आने लगती है। वास्तु में पूजा करने के नियम बताए गए हैं। उनका पालन करना बेहद जरूरी होता है, तभी पूजा संपूर्ण मानी जाती है। इसी कड़ी में जानते हैं कि पूजा करने का सही तरीका क्या है। इसके अलावा पूजा खड़े होकर करनी चाहिए या बैठकर, ये भी जानेंगे।