फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं वास्तु के ये आसान उपाय, घर में भी आती है खुशहाली

Thu, 19 Oct 2023 12:37 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Vastu tips - फोटो : pixabay
Vastu Tips: अक्सर वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर का निर्माण कराया जाता है। साथ ही घर की सभी चीजों को वास्तु के अधार पर ही रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार कार्य ना किए जाएं तो घर में कलेश व आर्थिक तंगी बनी रहती हैं। हमारे आसपास रखी चीजें हमारे जीवन पर प्रभाव डालती हैं। वास्तु का सीधा संपर्क हमारे जीवन से जुड़ा होता है। कई बार हम कुछ ऐसे सामान की खरीदारी कर लेते हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। कई बार ये चीजें हमारी तरक्की के मार्ग में नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। ऐसे में जरूरी है कि घर में रखी सभी चीजों को वास्तु के अनुसार रखा जाएं। ऐसा करने से तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है वास्तु के नियमों का पालन करने से तरक्की के अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि वास्तु के किन उपायों के करने से तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी के पत्ते (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़-पौधों को लगाना शुभ माना गया है। हालांकि, इनमें तुलसी का अहम स्थान है। दरअसल वास्तु के मुताबिक हर घर में तुलसी का पेड़ होना बेहद जरूरी हैं। कहा जाता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है, वहां पर खुशहाली रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तुलसी - फोटो : iStock
घी का दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सभी को अपने घर या दुकान के पूजा स्थल पर रोजाना घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा शाम की पूजा के दौरान कपूर जलाकर आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से उस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती हैं।

4 of 6
Vastu tips - फोटो : social media
इस जगह पर न रखें झाड़ू
धार्मिक मान्यता है कि, कभी भी घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वास्तु शास्त्र में भी इस बात का जिक्र हैं कि, मुख्य द्वार या उसके आस-पास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में कलेश बढ़ता है। साथ ही घर में सुख-शांति नहीं आती है।
विज्ञापन

5 of 6
Vastu tips
जूठे बर्तन छोड़ना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इंसान को कभी भी रात के जूठे बर्तन रसोईघर में नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से घर में कंगाली आती है। ऐसी मान्यता भी हैं कि, रात के जूठे बर्तन को छोड़ने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं और घर का सुख चैन समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vastu tips - फोटो : social media
यहां कभी न उतारे जूते-चप्पल
आमतौर पर कुछ लोग अपने बेडरूम में चप्पल ले जाते हैं। हालांकि, ऐसा करना गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल हमेशा घर के बाहर निकालने चाहिए। साथ ही एक निश्चित स्थान पर उन्हें सही से रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें