यदि भोजन में सारा मसाला डाल दिया जाए और नमक भूल जाएं तो भोजन का सारा स्वाद खराब हो जाता है। नमक भोजन को तो स्वादिष्ट बनाता ही है लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके जीवन की परेशानियों को भी दूर कर सकता है। वास्तु में नमक के कई कारगर उपाय बताए गए हैं। यदि नमक के ये उपाय सही प्रकार से किए जाएं तो नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही नमक का प्रयोग करके रुपए-पैसों से जुड़ी समस्याएं, पारिवारिक समस्याएं आदि भी दूर की जा सकती हैं। घर में धन संबंधित समस्या हो, नकारात्मकता का प्रवाह बढ़ गया हो या फिर परिवार का कोई सदस्य बीमार रहता हो, नमक के ये उपाय आपको सभी परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं उपाय।