फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर बात-बात पर घर में होता है झगड़ा तो ये उपाय आएंगे आपके बहुत काम

Wed, 02 Jun 2021 12:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
घर में सुख-शांति के वास्तु उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
परिवार में सुख-शांति बनी रहे इसी कारण व्यक्ति अपनी ओर से हर प्रयास करता है क्योंकि किसी के पास चाहें कितनी ही धन-दौलत क्यों न हो लेकिन जिसके घर में शांति नहीं होती है वहां पर धन-दौलत भी किसी काम की नहीं होती है। जिस घर में यदि बात-बात पर झगड़ा होता है वहां अशांति और तनाव तो बना ही रहता है साथ ही घर में आर्थिक परेशानियां भी आने लगती हैं। घर में झगड़ा होने के कई कारण हो सकते हैं जिन्हें प्रेमपूर्वक एक दूसरे के साथ मिलकर समझदारी से सुलझाया जा सकता है लेकिन कई बार घर में वास्तु दोष के कारण नकारात्मकता का प्रवाह होने लगता है जिससे न केवल परिवार में बात-बात पर झगड़ा होता है बल्कि घर के सदस्यों की तरक्की और आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ता है। यदि आपके घर में भी हर छोटी बात पर बिन वजह झगड़े की स्थिति बन जाती है तो वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जिनको करने से घर में कलह का वातावरण समाप्त होता है और परिवार में खुशहाली एवं प्रेम बढ़ता है। तो आइए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
शयन कक्ष वास्तु का रखें ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पति-पत्नी के बीच विवाद को दूर करने के लिए
यदि पति-पत्नी में झगड़ा बना रहता है तो इसका कारण शयनकक्ष का खराब वास्तु हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शयनकक्ष में सदैव हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही कभी भी पलंग पर काले रंग की चादर या कुशन कवर नहीं होने चाहिए। क्योंकि शयनकक्ष शुक्र का कारक है तो वहीं काला रंग शनि का कारक है। यदि शयन कक्ष में काले रंग का प्रयोग करते हैं तो पति-पत्नी में झगड़ा बढ़ता है। इसके अलावा शयनकक्ष में हंस के जोड़े की तस्वीर लगाई जा सकती है। इससे पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तर दिशा में तिजोरी का मुख रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि धन को लेकर होता है झगड़ा
यदि घर में धन की किल्लत होने लगे तो व्यक्ति को हर चीज को लेकर तनाव हो जाता है जिसके कारण भी घर में झगड़े की स्थिति बनने लगती है। इस स्थिति में आपको अपने घर के धन स्थान पर ध्यान देना होगा। यदि आपके धन रखने की अलमारी दक्षिण दिशा की ओर खुलती है तो घर में धन की किल्लत होने लगती है। जिस स्थान पर आप धन रखते हैं उस अलमारी या तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

4 of 5
happy family - फोटो : social media
घर के सदस्यों के लिए रखें इसका ध्यान
विवाहित लोगों के शयनकक्ष के साथ ही घर का मास्टर बैडरूम (मुख्य शयनकक्ष) का वास्तु भी सही होना बहुत जरूरी होता है। यदि परिवार के सदस्यों को बीच झगड़ा बना रहता है तो मुख्य शयन कक्ष के वास्तु पर ध्यान दें। इसके साथ घर में एक ऐसा फोटो लगाएं जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौजूद हो। इस फोटो को ऐसे स्थान पर लगाएं जहां पर परिवार के सभी सदस्यों की नजर उसपर पड़ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में कपूर जलाकर दिखाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
झगड़ा दूर करने में बहुत कारगर है ये उपाय
यदि आपके घर में हमेशा किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता ही रहता है। परिवार के सदस्य एक दूसरे से सही से बात नहीं करते हैं तो अपने घर में किसी पीतल के बर्तन में शुद्ध घी में कर्पूर भीगोकर जलाना चाहिए और उसे घर के प्रत्येक स्थान पर दिखाना चाहिए। इससे आपके घर की कलह दूर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें