फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips for Money: वास्तु के ये उपाय उतार देंगे आपका सारा कर्ज, बन जाएंगे धनवान

Thu, 26 Nov 2020 07:17 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कर्ज मुक्ति के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
सांसारिक जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए धन जरूरी होता है। जब आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है तो कर्ज लेना मजबूरी बन जाता है। फिर धीरे-धीरे कर्ज का बोझ भी बढ़ता है। तमाम कोशिशों के बाद भी इसे उतार पाना मुश्किल हो जाता है। यदि आप भी कर्ज से परेशान हैं तो वास्तु के कुछ आसान उपायों को करके आप अपनी इस परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी पौधा - फोटो : अमर उजाला
तुलसी के पौधे की करें पूजा
तुलसी का पौधा वास्तु दोष को दूर करता है। घर के मुख्य द्वार पर ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। उस पौधे को प्रतिदिन जल देना चाहिए और संध्या के समय तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में तेजी से धन का आगमन होता है।
विज्ञापन

3 of 6
वास्तु में जल के लिए उत्तर दिशा को सही माना गया है। - फोटो : social media
घर के वास्तुदोष को करें ठीक
अगर आपके घर में पैसा नहीं रुक रहा है या कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो हो सकता है कि आपके घर या कार्य स्थल पर पानी के स्थान की दिशा में दोष हो। ऐसी स्थिति में घर और व्यापार स्थल की पानी की दिशा में बदलाव करके देखें या फिर घर और व्यापार की उत्तर दिशा में पानी का पात्र रखें। जल के लिए उत्तर दिशा को सही माना गया है।  

4 of 6
घर और व्यापार के स्थान में लाफिंग बुद्धा को रखना बहुत शुभ माना जाता है। - फोटो : social media
आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा यह उपाय
घर और व्यापार के स्थान में लाफिंग बुद्धा को रखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप आर्थिक परेशानयों से जूझ रहे हैं तो धन की गठरी पकड़े लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर-पश्चिम कोण में रखें। इससे पैसों की परेशानी दूर होती है, और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन

5 of 6
वास्तु में विंडचाइम से निकलने वाली ध्वनि को बहुत अच्छा माना जाता है - फोटो : feng shui
घर के दरवाजे में लगाएं विंड चाइम
वास्तु में विंडचाइम से निकलने वाली ध्वनि को बहुत अच्छा माना जाता है, घर के दरवाजों और खिड़कियों पर नौ पाइप वाली विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे निकलने वाली आवाज से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगलवार के दिन कर्ज का लेनदेन न करें - फोटो : www.pexels.com
मंगलवार के दिन कर्ज का लेनदेन न करें
अगर आप लिया हुआ कर्ज वापस नहीं कर पा रहे हैं तो जब भी पैसे चुकाना हो तो मंगलवार के दिन चुकाएं। इससे आपका कर्ज जल्दी निपटने लगेगा। लेकिन मंगलवार के दिन कर्ज लेना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें