फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर पर ऐसी चीजें होने पर बढ़ता है दुर्भाग्य और धन हानि

Wed, 25 Nov 2020 06:26 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
घर में कपड़े और जूते चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर-उधर फेंक देना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। - फोटो : अमर उजाला
हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जो दिखने में बेहद साधारण सी लगती हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से उनका प्रतीकात्मक महत्व होता है। वास्तुविद अनीता जैन बता रही हैं कि अक्सर लोग जानकारी के अभाव में जाने-अनजाने में इन चीजों का घर में गलत जगह और गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं जो आपके घर के वास्तु को खराब करती हैं...

इन ज्योतिष उपायों से बनेंगे बिगड़े काम, मिलेगी कार्यों में सफलता
विज्ञापन

2 of 8
घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।
मुख्य द्वार
घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। शाम के वक्त यहां पर हमेशा अंधेरा रखना बेहद अशुभ माना जाता है। इसी प्रकार मुख्यद्वार का रंग रोगन ठीक न होना या द्वार का टूटा-फूटा होना भी अशुभ होता है। इससे आपके जीवन में आने वाले सफलता के अवसर कम हो जाते हैं। इसी प्रकार घर के दरवाजों का सही तरीके से न खुलना बंद होना या दरवाजों से जोर-जोर से आवाज आना गृह क्लेश का कारण हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
Photo vastu tips
घर में लगी तस्वीरें
घर में श्रृंगार, हास्य व शांत भाव को उत्पन्न करने वाली तस्वीरें ही लगानी चाहिए। मांसाहारी जानवरों की छवियां कठोरता, वीभत्स्ता और लालच का प्रतीक हैं अतः सज्जा में इनकी अवेहलना की जानी चाहिए। इसके साथ ही सही दिशा में लगी हुई तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। लेकिन यदि ये गलत दिशा में लगी हों तो परिवार के सदस्यों को तरह-तरह की परेशानी उठानी पड़ सकती है और रिश्ते खराब हो सकते हैं।

4 of 8
shoe vastu
घर मे बिखरे जूते चप्पल और कपड़े
घर में कपड़े और जूते चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर-उधर फेंक देना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। जूतों और कपड़ों की अलमारी को हमेशा अव्यस्थित और बिखरा रखने से धन की बर्बादी होती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
पानी का बहना
घर में  बेमतलब पानी की बर्बादी करना, घर की टंकियों से अनावश्यक पानी का बहना, खराब टोटियों से पानी का टपकना वास्तु में गलत माना गया है। इससे चंद्र ग्रह कमजोर होता है, जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी एवं मानसिक समस्याएं परेशान करती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
घड़ी - फोटो : pixabay
बंद पड़ी घड़ियां
घर में बंद पड़ी घड़ियां नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।अच्छे समय को आने से रोकती हैं। इसी प्रकार घर मे पुराने कपड़े-जूते रखना या पुरानी अनुपयोगी चीजों को घर मे जमा करने से राहु खराब होता है। इससे घर में बीमारियां और चिंताएं बढ़ती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
खराब बिजली के उपकरण
घर के हर कोने में प्रकाश की व्यवस्था न होना या फ्यूज बल्ब का लगे रहना भी अशुभ माना गया है। बिजली के खराब उपकरणों को घर में रखे रहने न दें। इन्हें ठीक करवाएं या फिर घर से बाहर कर दें। बिजली के खराब उपकरण अनावश्यक तनाव का कारण बन सकते हैं और  इसके कारण घर के बच्चों की स्थिति खराब हो जाती है।
 
विज्ञापन

8 of 8
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
सीढ़ी के नीचे न रखें कबाड़
वास्तु के अनुसार घर में बनी सीढ़ी तरक्की की निशानी मानी जाती है। ऐसे में भूलकर भी कभी  सीढ़ी के नीचे कबाड़ की चीजें एकत्रित नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से तरक्की में बाधा और धन हानि की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें