फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: कैसी होनी चाहिए घर की बालकनी? दिशा से लेकर सजावट तक जानें वास्तु नियम

Sun, 22 Nov 2026 11:35 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Balcony Vastu Tips: घर में बालकनी का अपना एक खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी की सही दिशा और वहां रखी जाने वाली चीजों का घर की सकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। 
विज्ञापन
1 of 5
घर की बालकनी का वास्तु - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Home Balcony In Hindi: घर की बालकनी सिर्फ खुली हवा और धूप का आनंद लेने की जगह नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, बालकनी की सही दिशा और वहां रखी जाने वाली चीजें घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में बालकनी से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर की बालकनी कैसी होनी चाहिए और यहां किन चीजों को रखना शुभ माना जाता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर की बालकनी का वास्तु - फोटो : Ai Generated
बालकनी की दिशा
घर में बालकनी का सही दिशा में होना जरुरी है क्योंकि इससे घर में मौजूद नाकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का उदय होता है। वास्तु के अनुसार, बालकनी का निर्माण उत्तर, पूर्व और उत्तर पूर्वी दिशा में होना शुभ माना जाता है, इन दिशाओं से सूर्य की रोशनी आती है। वहीं दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा में बालकनी वाले घर से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
घर की बालकनी का वास्तु - फोटो : Ai Generated
बालकनी के फर्नीचर और रंग का चयन 
बालकनी बड़ी हो तो फर्नीचर रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा का इस्तेमाल करना चाहिए। बालकनी के फर्नीचर और रंग का चयन भी वास्तु को प्रभावित करता है। वास्तु के अनुसार, फर्नीचर लोहे के बजाय लकड़ी का होना चाहिए तो वहीं बालकनी की दीवारों पर हल्के कलर पैलेट और पेस्टल रंगों का चयन करें। 



वास्तु: सुबह की ये आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

4 of 5
घर की बालकनी का वास्तु - फोटो : Ai Generated
बालकनी  का आकार
वास्तु के अनुसार, बालकनी  का आकार हमेशा चौकोर या आयताकार होना चाहिए, किसी अन्य आकार से बचना चाहिए। पॉजिटिव एनर्जी के लिए बालकनी के उत्तर पूर्वी दिशा में छोटे-पौधे लगाने चाहिए. जैसे- तुलसी, गेंदा, पुदीना, हल्दी आदि। वहीं मनीप्लांट या मौसमी फूल के पौधे को लगाने से  घर में आपस में कभी झगड़े नहीं होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर की बालकनी का वास्तु - फोटो : Ai Generated
बालकनी की छत
वास्तु के अनुसार, बालकनी की छत पूरे घर की छत से कम होनी चाहिए। यदि आप बालकनी में झूला लगाने की योजना बना रहे हैं, तो यह उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए ताकि आपका मुख पूर्व या उत्तर की ओर हो। बालकनी में पक्षियों के लिए एक जल का पात्र भी टांगना चाहिए, जिससे घर का हर सदस्य खुश रहता है। 




वास्तु: नौकरी और धन में चाहते हैं तरक्की, तो ऑफिस बैग से जुड़े इन वास्तु नियमों को न करें नजरअंदाज



वास्तु शास्त्र: नया घर खरीदने से पहले जान लें वास्तु के ये जरूरी नियम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें