फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips : इन 5 उपायों से बहुत जल्द खत्म हो जाते हैं घर के वास्तु दोष

Sun, 06 Mar 2022 11:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
वास्तु शास्त्र वैदिक ज्योतिषशास्त्र का ही एक मुख्य हिस्सा है। हजारों वर्षों पहले हमारे पूर्वजों ने दिशाओं का गहन अध्ययन करके दिशा के आधार पर कुछ नियम बनाए थे। इसे ही वास्तु शास्त्र के खास नियम कहा गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तु के नियम व्यक्ति के जीवन में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और उसके जीवन में सकारात्मकता के प्रभाव को बढ़ा देता है। वास्तु के अनुसार हर एक दिशा पर किसा न किसी देवता का प्रभाव रहता है। अगर उस दिशा में कोई त्रुटि हो या गलत चीज रखी हो तो उस दिशा के स्वामी देवता नाराज हो जाते हैं और वहां पर वास्तुदोष पैदा हो जाता है। वास्तुदोष होने पर परेशानियां और बीमारियां पैदा होने लगती हैं। ऐसे में हम आपको वास्तुदोष को दूर करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाने से न सिर्फ आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा बल्कि वास्तु दोष भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
vastu tips - फोटो : vastu tips
वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय
पहला उपाय- अगर आपके घर में कोई वास्तुदोष है और इस दोष के कारण तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इसे खत्म करने के लिए घर के दक्षिण-पूर्व की दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रख दें। इस उपाय से आपके घर से फौरन ही वास्तुदोष दूर हो जाएगा। इसके अलावा आप घर से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए घर में पोछा लगाते समय पानी में नमक या फिटकरी मिला दें। इस उपाय से घर में मौजूद वास्तुदोष खत्म हो जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
दूसरा उपाय : जिन घरों में पर्याप्त मात्रा में रोशनी आती है वहां पर ज्यादा समय के लिए नकारात्मक ऊर्जा नहीं टिक पाती है। घर की उत्तर-पश्चिम दिशा को वायव्य कोण कहते हैं और इस दिशा में वायु देवता का आधिपत्य होता है। ऐसे में इस दिशा में भरपूर रोशनी से वास्तु दोष को खत्म किया जाता सकता है। इसके अलावा इस दिशा में भूलकर भी टूटे-फूटे या बेकार हो चुके सामान नहीं रखना चाहिए।
 

4 of 6
स्वास्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरा उपाय: वास्तुदोष को खत्म करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ छोटे-छोटे और कारगर उपाय बताए गए हैं। इन्ही उपायों में स्वास्तिक के निशान का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में स्वास्तिक के निशान को बहुत ही शुभ माना गया है। माना जाता है जिन घरों में स्वास्तिक के निशान बने होते है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह बना दिया जाए तो उस घर के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
vastu tips
चौथा उपाय- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार बहुत ही खास होता है क्योंकि सबसे पहले सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश इसी मार्ग से होता है। इसलिए इस घर का मु्ख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए। अगर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता है तो घर के मुख्य द्वार पर रात के समय एक लोटे में पानी और नमक डालकर रख दें फिर इसे सुबह उठकर दूर कहीं फेंक दें। इस उपाप से जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवा उपाय : घर के दक्षिण-पश्चिम को नैऋत्य कोण कहते हैं। ऐसे में शाम को नैऋत्य कोण में दीपक जलाने से घर के वास्तु दोष समाप्त होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें