Morning Vastu Tips : कई बार सुबह-सुबह किए गए कुछ कार्य आपके पूरे दिन के रूटीन पर प्रभाव डालते हैं। अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि आज का दिन ही बेकार गया है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सुबह उठते ही हम कुछ ऐसे काम करने लगते हैं, जिन्हें करने की मनाही है। दरअसल, रोजाना सुबह नींद से जागते ही हम ऐसी कई गलत चीजें करते हैं, जिनका बुरा असर सीधे हमारी सेहत और दिनचर्या पर पड़ता है। शास्त्रों में सुख-सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठने की बात कही गई है। साथ ही सुबह उठते ही कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हमारे लिए ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर सुबह उठने पर वो कौन से कार्य हैं, जो हमारे जीवन में शुभता और सौभाग्य लाती हैं और कौन से कार्य हमारे दु:ख, दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...