Vastu Tips for Eating Food: वास्तु शास्त्र प्राचीन भारतीय वास्तुकला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे आसपास के वातावरण, खासकर हमारे घरों को किस तरह से व्यवस्थित किया जाए, इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान करता है। वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। अक्सर ऐसा होता है कि लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन करने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होती है, ऐसे में हमेशा डायनिंग टेबल या जमीन पर सही दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए। खैर, बहुत से लोग वास्तु के इस जानकारी के अभाव में इस गलती को प्रतिदिन दोहराते हैं। ऐसे में आपको सही नियमों के बारे में जानना चाहिए। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर क्यों बिस्तर पर बैठना हमारे लिए हानिकारक हो सकता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं।