फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Furniture : फर्नीचर खरीदने जा रहे हैं, रखें इन बातों का ध्यान, वरना होगा नुकसान

Wed, 07 Aug 2024 06:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Vastu Tips For Furniture - फोटो : amar ujala
Vastu Tips For Buying Furniture: सबसे पहले तो कोई भी नया फर्नीचर लाने से पहले अपने घर का वास्तु शास्त्र जरूर देख लें, क्योंकि अगर आप वास्तु नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आपको इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।  कई बार हमारी गलतियों और लापरवाही की वजह से फर्नीचर वास्तु दोष का कारण बन जाता है।

ऐसा माना जाता है कि घर के हर कोने में कुछ ऊर्जा होती है- सकारात्मक या नकारात्मक। इसलिए, अगर फर्नीचर को सही दिशा में नहीं रखा जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर सकता है और निवासियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। फर्नीचर खरीदते समय उसकी खूबसूरती नहीं बल्कि शुभ लकड़ी, शुभ दिन और उसे अपने घर में रखने के लिए शुभ स्थान के बारे में सोचें। आइए जानते हैं कैसे और किस दिशा में रखा फर्नीचर लोगों को वाह-वाह करने पर मजबूर तो करेगा ही, साथ ही सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने का कारण भी बनेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
Vastu Tips For Furniture - फोटो : freepik
भूलकर भी शनिवार, मंगलवार या अमावस्या के दिन फर्नीचर न खरीदें। इन दिनों फर्नीचर खरीदने से घर की सुख-शांति पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 8
Vastu Tips For Furniture - फोटो : freepik
फर्नीचर का चयन करते समय शुभ लकड़ी का ही चयन करें। हमेशा चंदन, सागवान, साल, नीम, शीशम, अशोक की लकड़ी से बनी लकड़ी खरीदकर घर ले जाएं।

4 of 8
Vastu Tips For Furniture - फोटो : freepik
कभी भी सेकेंड हैंड फर्नीचर न खरीदें और न ही पुरानी लकड़ी का फर्नीचर बनवाएं।
विज्ञापन

5 of 8
Vastu Tips For Furniture - फोटो : freepik
फर्नीचर बनवाने के लिए लकड़ी हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही खरीदनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
Vastu Tips For Furniture - फोटो : freepik
अगर घर में लकड़ी का काम करवाना है तो हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा से शुरू करके उत्तर पूर्व दिशा में खत्म करें। ऐसा करना घर के लोगों की तरक्की के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
Vastu Tips For Furniture - फोटो : freepik
ज्यादा कोने वाले और नुकीले फर्नीचर से बचें क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा देते हैं। कोशिश करें कि फर्नीचर गोल हो।
विज्ञापन

8 of 8
Vastu Tips For Furniture - फोटो : freepik
अगर आप अपने लकड़ी के फर्नीचर को चमकाना चाहते हैं तो गहरे रंग की जगह हल्के रंग की पॉलिश का इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें