फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: इस वैलेंटाइन डे भूलकर भी न दें अपने पार्टनर को ये गिफ्ट, वरना...

Fri, 14 Feb 2020 04:53 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Valentine Day Gift - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे पर प्यार करने वाले युगल अपने रिश्ते को और भी गहरा बनाने के लिए एक-दूसरे को प्यारभरा गिफ्ट देते हैं। लेकिन कई बार बिना जानकारी के गिफ्ट देना रिश्ते के लिए हानिकारक हो जाता है। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीज़ों को गिफ्ट करना रिश्ते के लिए बाधक होता है। आइए जानते हैं इस वैलेंटाइन डे आपको अपने लव पार्टनर को कौनसी चीज़ गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
Valentine Day Gift - फोटो : demo
डूबते हुए जहाज की मूर्ति उपहार में मिलना और उसे घर में रखना अशुभ फलदायक होता है। इससे आर्थिक नुकसान की संभावना रहती है। आपकी आर्थिक तरक्की को विराम लग सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
Valentine Day Gift
काले वस्त्र कभी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। अगर कोई आपको यह देता है तो यह अपशगुन माना जाता है। यह दुःख, कष्ट और पीड़ादायक माना जाता है। इसे मृत्यु कारक भी माना गया है यही वजह है कि शादी के एक साल तक काले वस्त्र धारण करना अच्छा नहीं माना जाता।

4 of 7
Valentine Day Gift - फोटो : अमर उजाला
जूते को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। प्रेमियों को तो इसे एक दूसरे को उपहार स्वरूप बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए इससे दोनों की राहें अलग हो जाती हैं ऐसी मान्यता है।
विज्ञापन

5 of 7
Valentine Day Gift
रुमाल उपहार में देना दुख का कारण माना गया है। इससे जीवन में कष्ट आता है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
Valentine Day Gift - फोटो : Social Media
चाकू छुरी न तो किसी को उपहार में देना चाहिए और अगर कहीं से मिले तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Valentine Day Gift - फोटो : Social Media
बहुत से लोग घड़ी उपहार में देते हैं जबकि घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें