फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ में वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 03 Nov 2020 10:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : karwa chauth 2020
Karva Chauth Date 2020: करवा चौथ का पावन व्रत 4 नवंबर को है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। क्योंकि वे इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का पावन व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत पूरी श्रद्धा से रखती हैं और चाहती हैं आपके व्रत रखने से आपके वैवाहिक जीवन और घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहे तो पूजा के वक्त वास्तु से जुड़ी निम्न बातों और दिशाओं की स्थिति का मूलरूप से ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
  • सरगी अर्थात व्रत के समय का खाना खाते समय दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें। जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, जो व्रत में आपके लिए मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
  • करवा चौथ को दोपहर का समय दक्षिण-पूर्व दिशा में बिताना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय इस दिशा का तत्व अग्नि होता है इसलिए यह समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं। 

4 of 7
करवा चौथ व्रत कथा
  • कथा के बाद शेष समय अपने पति के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा में समय बिताएं। इससे आप और आपके पति के संबंधों में प्यार बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ 2020
  • करवा चौथ के व्रत के समय जब चंद्रमा को जल चढ़ाए तो ध्यान रखें कि आपकी दिशा उत्तर-पश्चिम हो।
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ व्रत 2020 - फोटो : अमर उजाला
  • करवा चौथ की पूजा करते समय आपका मुंह उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर हो तो इससे पूजा और व्रत दोनों का फल जरूर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला
  • करवा चौथ की पूजा के लिए घर में बने मंदिर या हॉल का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें