फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: यदि व्यापार और नौकरी में पाना चाहते हैं मनचाही तरक्की, तो कार्य स्थल में करें ये बदलाव

Sat, 27 Feb 2021 06:06 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
व्यापार या नौकरी किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यही हर व्यक्ति के आजीविका का साधन होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने जीवन में आगे बढ़े और तरक्की करे, लेकिन कई बार जीवन में परिस्थितियां ऐसी भी आती है कि व्यक्ति तमाम प्रयास करने पर भी तरक्की नहीं कर पाता है। ऐसे में व्यक्ति को निराशा घेरने लगती है। उसके आत्मविश्वास में भी कमी आने लगती है। कई बार वास्तु दोष के कारण भी कार्यों में परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु दोष होने पर नकारात्मकता बढ़ने लगती हैं जिसके कारण कई बार आपको हर कार्य में असफलता का सामना करना पड़ जाता है। यदि आप व्यापार या नौकरी में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपने कार्य स्थल पर कुछ बदलाव करके कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप व्यापार और नौकरी में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऐसा होना चाहिए कार्यस्थल पर कमरे का आकार
वास्तु शास्त्र के अनुसार जहां आप काम करते हैं, उस कमरे का आकार कैसा है इस बात का भी आपकी तरक्की से संबंध होता है। कार्य स्थल पर आपके कमरे का आकार चौकोर या फिर आयताकार होना चाहिए। कमरे का कोई कोने एक तरफ को निकला हुआ या कटा हुआ नहीं होना चाहिए। यदि आपके कार्यस्थल के कमरे में कोई बदलाव करना संभव न हो तो जिस मेज पर आप काम करते हैं कोशिश करें कि वह चौकोर हो या फिर मेज के नीचे चौकोर चटाई बिछा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
success
मेज रखने और बैठने का सही स्थान 
कार्य स्थल पर बैठने का सही स्थान भी बहुत मायने रखता है। आप अपने केबिन में किस तरफ बैठते हैं और किस तरफ मेज रखते हैं, इससे भी आपके कार्य पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार कार्य स्थल पर बैठने का स्थान दक्षिण-पश्चिम कोने में होना उत्तम रहता है। इसके साथ ही बैठते समय आपका चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

4 of 5
success
इन चीजों को रखने से होगी तरक्की 
कार्य स्थल पर आप जहां पर बैठकर कार्य करते हैं, उस मेज पर ग्लोब रखना चाहिए, इससे आपकी तरक्की में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा कार्य स्थल पर उत्तर दिशा में कुबेर की प्रतिमा रखनी चाहिए। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
success - फोटो : success
व्यापार में तरक्की पाने के लिए लगाएं ये तस्वीर
यदि आपको व्यापार में तरक्की नहीं मिल रही है तो कार्य करने के कमरे में दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाएं। इससे कार्य करने वाले व्यक्ति में ऊर्जा बनी रहती है। घोड़ों की तस्वीर लगाते हुए ध्यान रखें कि वे अंदर की ओर दौड़ते हुए होने चाहिए। इससे आपके कार्य में गति आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें