फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर

Thu, 29 May 2025 12:26 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर अपने तकिए के पास रख लेते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ऐसा करने से नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल फोन - फोटो : adobe stock
Mobile Direction: आज के दौर में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत करने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। हम रोजमर्रा के कई काम करने के लिए मोबाइल फोन पर ही निर्भर रहते हैं, चाहे जानकारी लेनी हो, वीडियो बनानी हो, ऑनलाइन काम करना हो या पैसों से जुड़ा कोई काम करना हो, हर काम अब इसी छोटे से डिवाइस के जरिए किया जाता है। लेकिन जहां एक ओर इसके कई फायदे हैं, वहीं दूसरी ओर इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। यदि आप मोबाइल फोन को गलत दिशा में रखते हैं, तो इसका भी आपकी जिंदगी पर असर पड़ सकता है?

Vastu Tips For Shoes: घर में इस जगह भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, बुरे प्रभाव से नहीं बच पाएंगे आप
Vastu Tips For Shoes: क्या आप भी पहनते हैं इस रंग के जूते-चप्पल? घर में छा सकती है गरीबी
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल फोन - फोटो : adobe stock
अगर फोन को गलत दिशा में रखा जाए तो उसकी ऊर्जा नकारात्मक असर डाल सकती है। खासतौर पर घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना नुकसानदायक माना जाता है, क्योंकि यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा से जुड़ी होती है।
 

Vastu Tips: सोते समय इन चार चीजों को रखने से जीवन में आता है बदलाव, जानें इनके नाम

Vastu Tips: इन चीजों को देखकर न करें सुबह की शुरुआत, बिगड़ सकते हैं बनते काम

विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल फोन - फोटो : adobe stock
  • अगर आप चाहते हैं कि फोन आपके लिए लाभकारी साबित हो, तो इसे सही दिशा में रखें। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो मोबाइल को उत्तर दिशा में रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह दिशा मानसिक स्पष्टता और कार्य सफलता से जुड़ी होती है।
  • यदि आप क्रिएटिव फील्ड में हैं, जैसे कि वीडियो बनाना, डिजाइनिंग या कंटेंट क्रिएशन, तो फोन को पश्चिम दिशा में रखना बेहतर रहेगा। इससे आपके करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।

4 of 5
मोबाइल फोन - फोटो : adobe stock
  • दक्षिण दिशा में फोन रखने से डिवाइस से थोड़ी दूरी बनी रहती है, जिससे नींद में सुधार हो सकता है और फोन पर निर्भरता कम हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि मोबाइल को कभी भी ‘साउथ ऑफ साउथ वेस्ट’ दिशा में न रखें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है और आपके मानसिक संतुलन व कार्यक्षमता पर बुरा असर डाल सकता है।
 

Vastu Tips: इस दिशा में रखें बांस का पौधा, घर आएगी सुख समृद्धि

Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने के लिए ये है सबसे शुभ दिन, घर आती है सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल फोन - फोटो : Freepik
  • इसके अलावा रात भर फोन को चार्जिंग पर लगाकर सिर के पास रखना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। रात को फोन एयरप्लेन मोड में डालकर चार्ज करें और उसे अपने बिस्तर से कुछ दूरी पर रखना बेहतर रहता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें