फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Dosh: भूलकर भी न करें दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल, होता है अशुभ

Wed, 27 Apr 2022 11:16 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भूलकर भी न करें दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock
Vastu Dosh: जाने अनजाने में अक्सर हम छोटी-मोटी गलतियां करते रहते हैं, जिसका अंदाजा हमें नहीं होता है। ये गलतियां हमें भविष्य में कई तरह की परेशानियों में डाल देती हैं। इन्हीं गलतियों में से एक है दूसरे की चीजों को इस्तेमाल करना। ऐसा अक्सर होता है कि हम किसी दूसरे के चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं। वहीं कई बार हम अपने दोस्तों या किसी और की कोई चीज पसंद आने पर उनसे मांग कर इस्तेमाल कर लेते हैं या पहन लेते हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना गया है। मान्यता है कि दूसरों की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका इस्तेमाल करना हमारे लिए सही नहीं होता। ये चीजें हमारे लिए दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का सबक बन जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार दूसरों की चीजों को इस्तेमाल करने से उनकी नेगेटिविटी हमारे अंदर आ जाती है। तो चलिए आज जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार दूसरों की वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जिन्हें इस्तेमाल करने की मनाही है...
विज्ञापन

2 of 6
भूलकर भी न करें दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock
जूते-चप्पल
शास्त्रों के अनुसार, जूते-चप्पलों का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। ऐसे में कभी भी दूसरों के जूते चप्पल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनके शनि दोष का असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
भूलकर भी न करें दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock
घड़ी
वास्तु शास्त्र में घड़ी को भी सकारात्मक, नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। घड़ी केवल हाथ में फैशन के लिए या फिर समय देखने के लिए ही नहीं पहनी जाती, बल्कि घड़ी का संबंध व्यक्ति के जीवन के अच्छे और बुरे समय से होता है। इसलिए आपको कभी भी दूसरों की घड़ी मांगकर पहनना अच्छा नहीं माना जाता है।

4 of 6
भूलकर भी न करें दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock
कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी अन्य के कपड़े पहनने से उस व्यक्ति की जीवन की नकारात्मक ऊर्जा भी कपड़ों के साथ आप पर आकर आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। वहीं सेहत की दृष्टि से भी ऐसा करना सही नहीं होता है। क्योंकि अगर उस व्यक्ति को कोई बीमारी या त्वचा संबंधी समस्या है, तो आप भी उससे संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भूलकर भी न करें दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock
गहने
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सौभाग्य की निशानी माने जाने वाले गहने ना तो किसी के इस्तेमाल करने चाहिए और ना ही अपने गहने किसी दूसरे को पहनने के लिए देना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर गलत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूलकर भी न करें दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock
पेन
वास्तु शास्त्र में किसी दूसरे का पेन इस्तेमाल करने की भी मनाही है। ऐसा करने से आपके करियर, नौकरी अथवा व्यापार और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें