फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saunf Ke Upay: सौंफ के ये ज्योतिष उपाय हैं बेहद चमत्कारी, करते ही दूर हो सकती है आपकी हर समस्या

Wed, 27 Apr 2022 10:18 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सौंफ के ये ज्योतिष उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : Pixabay
Saunf Ke Jyotish Upay: हर कोई सुखी जीवन व्यतीत करना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत के साथ कुछ उपाय भी करते हैं। ज्योतिष में ऐसे कई उपायों के बारे में बिधिवत बताया गया है, जिन्हें करने से जीवन की किसी भी तरह की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही इन उपायों को करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में बताए गए ये उपाय बेहद सरल एवं लाभकारी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप अपने घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजों से ही चमत्कारी उपाय कर सकते हैं और जीवन की बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है सौंफ के उपाय। मान्यता है कि सौंफ से जुड़े कुछ आसान उपायों को करने से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं। तो चलिए आज जानते हैं सौंफ के उपाय उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
सौंफ के ये ज्योतिष उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
यदि आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है और जीवन में बाधाएं आ रही हैं तो बुधवार के दिन जेब में हरा रुमाल रखें और घर से निकलने से पहले सौंफ खाकर निकलिए। इससे आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
सौंफ के ये ज्योतिष उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
मान्यता के अनुसार, सौंफ खाने से व्यक्ति का शुक्र और चंद्र अच्छा होता है। इसे मिसरी के साथ लें या उसके बिना भी ले सकते हैं। इससे आपके ग्रह तो अच्छे होंगे ही साथ ही खाने के बाद एसिडिटी और जी मिचलाने जैसी समस्या कम होने लगेंगी। 

4 of 7
सौंफ के ये ज्योतिष उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
इसके अलावा जब आप घर से किसी काम के लिए निकल रहे हों तो थोड़ी सी सौंफ खाकर निकलें। मान्यता है कि इससे व्यक्ति का मंगल ग्रह मजबूत होता है।
विज्ञापन

5 of 7
सौंफ के ये ज्योतिष उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
मान्यता के अनुसार, सौंफ का सेवन करने से बुद्धिप्रदाता यानी बुध ग्रह बलशाली होता है। इससे व्यक्ति अपने जीवन में तमाम तरह के कष्टों से बचकर रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सौंफ के ये ज्योतिष उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
इसके अलावा धार्मिक मान्यता है कि किसी भी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने से पहले थोड़ी सी सौंफ और गुड़ खा लेना चाहिए। इससे आपका काम सिद्ध होने की संभावना बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सौंफ के ये ज्योतिष उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
यदि रात में  बुरे सपने आते हैं तो इससे बचने के लिए लिए रात में सोने से पहले सिरहाने पर सौंफ की एक पोटली रखें। इससे बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं।  
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें