फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day Special Rashifal: वैलेंटाइन डे के अनुसार जानिए अपना लव राशिफल, कैसे कर सकते हैं अपने पार्टनर को इम्प्रेस

Sat, 12 Feb 2022 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Valentine Day Special Rashifal: फरवरी माह की 14 तारीख को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे सिर्फ अविवाहितों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि विवाहित भी इस दिन को उतने ही उत्साह के साथ मनाते हैं। - फोटो : istock
Valentine Day Special Rashifal: फरवरी माह की 14 तारीख को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। हालांकि वेलेंटाइन दी 7 फरवरी से आरंभ हो चुका है। वैलेंटाइन डे सिर्फ अविवाहितों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि विवाहित भी इस दिन को उतने ही उत्साह के साथ मनाते हैं। सबका अपना तरीका हो तो वैलेंटाइन डे को मानाने का। कोई अपने प्रियजन को फूल देकर या कोई उपहार देकर अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। आजकल यह दिन आपके जीवन साथी को खोजने का एक तरीका भी बन गया है, क्यों इस त्यौहार पर कुछ जोड़े हैं जो अपने जीवन साथी से अपने मन की बात कहने के लिए पूरे साल इस त्यौहार का इंतज़ार करते हैं।  जैसे हर दिन का एक खास महत्व होता है ठीक उसी प्रकार अपने प्यार का एहसास अपने साथी तक पहुंचाने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा माना गया है। वैलेंटाइन डे एक सच्चे संत की प्यार की कहानी पर आधारित प्रेम दिवस है। यह दिन प्यार करने वालो की लिए समर्पित है, जो अपने दिल के जज्बातों का इजहार करते है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी जातक अपनी राशि अनुसार अपने प्रियजन को उपहार देंगे वे अपने प्रियजन को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के जातक को अपने पार्टनर को क्या उपहार देना चाहिए, जिससे वो एक दूसरे के और करीब आ जाएं। 
विज्ञापन

2 of 13
Valentine Day Special Rashifal: मेष राशि के लोगअपने पार्टनर को लाल रंग का गिफ्ट दें तो दोनों में गहरा प्यार बना रहेगा।  - फोटो : istock
मेष राशि- इस वेलेंटाइन डे पर आपकी लाइफ में कोई प्यारा इंसान आ सकता है। लव प्रपोजल देने के लिए राशि अनुसार आपके लिए 12 से 14 फरवरी का समय शुभ है। लव मैरिज करने वाले लोगों को घर वालों की मदद मिल सकती है। लव लाइफ के लिए ये महीना शुभ है। दाम्पत्य जीवन के लिए भी ये महीना अच्छा रहेगा। पति-पत्नी में प्रेम रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए सिंह और मीन राशि के जोड़े सफल प्रेमी बन जाते हैं। इन्हें आप किसी रोमांचक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं या फिर कोई गैजेट, स्टाइलिश कपड़े या घड़ी आदि दे सकते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर को लाल रंग का गिफ्ट दें तो दोनों में गहरा प्यार बना रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
Valentine Day Special Rashifal: वृषभ राशि के जातक क्रीम रंग का उपहार दें सकते हैं। - फोटो : istock
वृष राशि- इस वैलेंटाइन डे पर आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस महीने पार्टनर से झगड़े और अनबन हो सकती है। इस महीने आप किसी प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो इनडायरेक्ट प्रपोज करें। सीधे-सीधे प्यार का इजहार करना आपके लिए ठीक नहीं है। नए रिश्ते शुरू करने के लिहाज से भी ये महीना ठीक नहीं है। किसी तीसरे इंसान की वजह से आपकी लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। पार्टनर की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के प्रेमी-प्रेमिका परस्पर प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन उसका इजहार मुंह से कम ही कर पाते हैं इसलिए कभी-कभी साथी उनके मन की भावना समझ नहीं पाता और तरह-तरह की शंकाओं से घिर जाता है। वृषभ राशि के जातकों की मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों से सहज ही प्रेम हो जाता है। वृषभ राशि के जातक क्रीम रंग का उपहार दें सकते हैं। आप अपने पार्टनर को महंगी ज्वेलरी, ब्रांडेड कपड़े या कोई गैजेट ले सकते हैं।

4 of 13
Valentine Day Special Rashifal: मिथुन राशि के जातक अपने पार्टनर को पीले रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। - फोटो : istock
मिथुन राशि- इस वैलेंटाइन पर लव लाइफ के मामले में आप भाग्यशाली हो सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग रिलेशनशिप में पड़ सकते हैं। आपके लिए रोमांस और आनंद वाला समय है। दाम्पत्य जीवन में नई शुरुआत भी होने की संभावना है। पति-पत्नी के विवाद खत्म हो सकते हैं। कोई गलतफहमी भी दूर होने की संभावना है। साथ काम करने वाले किसी विशेष इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। इस राशि का स्वामी बुध होता है। इनका प्रेम संबंध चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि को छोड़कर किसी भी राशि वालों से बड़ी आसानी से हो जाता है। मिथुन राशि के जातक अपने पार्टनर को पीले रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। इनमें शर्ट, घड़ी या कोई ज्वेलरी दी जा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
Valentine Day Special Rashifal: कर्क राशि के जातक अपने पार्टनर को सिल्वर रंग का उपहार दे सकते हैं। - फोटो : istock
कर्क राशि- इस वैलेंटाइन डे पर आपके प्रेम जीवन में समस्याएं हो सकती है। लव पार्टनर से गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा है। इस महीने कर्क राशि वाले लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। कर्क राशि के जातक अपने पार्टनर को सिल्वर रंग का उपहार दे सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक डेट प्लान करनी चाहिए।  इस राशि के प्रेमी युगलों पर प्रेम के प्रतीक चंद्रमा का पूरा प्रभाव रहता है। उपहार स्वरूप आप डिनर डेट प्लान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
Valentine Day Special Rashifal: सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर को गुलाबी रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। - फोटो : istock
सिंह राशि- इस वैलेंटाइन डे पर सिंह राशि के जातकों को एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचना चाहिए। आपको लव लाइफ में सावधानी रखनी चाहिए। पार्टनर पर जबरदस्ती अपनी भावनाएं न थोपें, तो ही आपके लिए बेहतर होगा। सिंह राशि के जातक वैलेंटाइन डे पर कोई महंगी चीज़ ही गिफ्ट करें। इस वेलेंटाइन आप लैवेंडर कलर का गुलाब अपने पार्टनर को गिफ्ट करें, यह प्यार का प्रतीक होता है। सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर को गुलाबी रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। वैसे तो प्यार-मोहब्बत के लिए पीछे-पीछे घूमना इन्हें पसंद नहीं लेकिन प्यार हो गया तो क्या मजाल कोई उनके प्रेमी की ओर देख भी ले।
विज्ञापन

7 of 13
Valentine Day Special Rashifal: कन्या राशि के जातक अपने पार्टनर को मैरून रंग का कोई गिफ्ट दें सकते हैं।  - फोटो : istock
कन्या राशि- यह वैलेन्टाइन डे लव लाइफ के लिए अच्छा हो सकता है। इस दिन आपको लव प्रपोजल मिल सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग अपने ही किसी दोस्त को प्रपोज कर सकते हैं। साथ काम करने वाले किसी खास इंसान से भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अपने से ज्यादा उम्र वाले की तरफ आप अट्रेक्ट हो सकते हैं। राशि का स्वामी बुध ग्रह होने से यह प्रेमी बुद्धिमानी के साथ अपने प्रेम संबंध बनाने में सफल हो जाते हैं। वृष और तुला राशि वालों के साथ इनकी मित्रता शीघ्र बन जाती है लेकिन कर्क का स्वामी चंद्र ग्रह के साथ इस राशि का शत्रु भाव रहता है। यदि इसके साथ प्यार का प्रस्ताव किसी तरह मंजूर भी हो जाता है तो उसी दिन विवाद खड़ा होकर प्यार के नए रास्तों की खोज होने लगती है। कन्या राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं। कन्या राशि के जातक अपने पार्टनर को मैरून रंग का कोई गिफ्ट दें सकते हैं। 

8 of 13
Valentine Day Special Rashifal:तुला राशि के जातक अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए कत्थई  रंग का उपहार भेंट कर सकते हैं। - फोटो : istock
तुला राशि-  इस वैलेंटाइन डे पर आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको पार्टनर की भावनाएं समझने की कोशिश करनी होगी। आप लव लाइफ से जुड़े किसी भी तरह के बड़े फैसले न लें। इस वैलेंटाइन डे पर तुला राशि के जातक अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए कत्थई  रंग का उपहार भेंट कर सकते हैं। इन्हें आप परफ्यूम, ट्रेंड पर्स या गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। तुला राशि के जातकों की जोड़ी इन्हें वृषभ, मकर व कुंभ राशि के साथ अच्छी बनती है।  

 

9 of 13
Valentine Day Special Rashifal: वृश्चिक राशि के जातक अपने पार्टनर को लाल रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। - फोटो : istock
वृश्चिक राशि- यह वैलेंटाइन डे आपके लिए विशेष होने वाला है। इस बार आपको कुछ अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो आपका मानसिक तनाव खत्म हो सकता है। लव लाइफ में कुछ सुखद बदलाव भी आ सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। वृश्चिक राशि के जातक अपने पार्टनर को लाल रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक अपने पार्टनर को परफ्यूम या गले का हार, रिंग या ब्रेसलेट दे सकते हैं। इस राशि के प्रेमी मेष, सिंह और कर्क राशि वालों से जल्द ही प्रेम संबंध बना लेते हैं। केसरिया या लाल रंग इनके लिए बहुत लाभदायक होता है। प्रेम दिवस को यदि यह अपने पार्टनर को लाल गुलाब गिफ्ट करें तो प्यार का रिश्ता अटूट हो जाएगा। 

10 of 13
Valentine Day Special Rashifal: धनु राशि के जातकों को अपने पार्टनर को पीले रंग के फूलों का गुलदस्ता उपहार स्वरूप देना चाहिए।  - फोटो : istock
धनु राशि- धनु राशि के जो जातक अविवाहित हैं और प्रेम की तलाश में हैं उनके लिए इस बार का वैलेंटाइन डे शुभ रहेगा। इस राशि के कुछ लोग अजीब तरह के रिश्तों को निभाएंगे। ऐसे  लोगों से भी मुलाकात हो सकती है जो पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।धनु राशि का प्रेम संबंध केवल भावनात्मक ही नहीं होता अपितु यह किसी लक्ष्य को ध्यान में रख कर ही प्यार की राह चुनते हैं। धनु राशि के जातकों के लिए वृष और मीन राशि के साथ अच्छी जोड़ी बनती है। धनु राशि के जातक अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर खुश करने के लिए बेहतरीन डेट प्लान कर सकते हैं। धनु राशि के जातकों को अपने पार्टनर को पीले रंग के फूलों का गुलदस्ता उपहार स्वरूप देना चाहिए। 

11 of 13
Valentine Day Special Rashifal: मकर राशि के जातकों को अपने पार्टनर को काले व नीले रंग का गिफ्ट देना चाहिए। - फोटो : istock
मकर राशि- इस वैलेंटाइन डे पर मकर राशि वाले किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। सफलता जरूर मिलेगी। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए ये दिन खास रहेगा। पति-पत्नी के विवाद या गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। अपने से ज्यादा उम्र के इंसान की ओर आप अट्रेक्ट हो सकते हैं। मकर राशि के जातकों को अपने पार्टनर को काले व नीले रंग का गिफ्ट देना चाहिए। यदि अपने प्यार का इजहार करना है तो लाल गुलाब दें।  

12 of 13
Valentine Day Special Rashifal: कुंभ राशि के जातकों को अपने पार्टनर को गहरे नीले रंग का गिफ्ट देना चाहिए। - फोटो : istock
कुंभ राशि- इस वैलेंटाइन डे पर आपकी लव लाइफ में अतिव्यय होने की संभावना है। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवर से मदद मिलती रहेगी। यदि अभी तक आप अकेले हैं तो  नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। इस दिन आरंभ होने वाला  रिश्ता आने वाले दिनों में विवाह के रुप में भी बदल सकता है। कुंभ राशि वाले लोगों को इस महीने कुछ खास लोगों से भी प्रपोजल मिल सकता है। कुंभ राशि के जातकों को अपने पार्टनर को गहरे नीले रंग का गिफ्ट देना चाहिए।  इस राशि के प्रेमी जोड़ों को एक-दूसरे को लाल कमल, लाल गुलाब का फूल भेंट करने से प्रेम जीवन में सफलता मिलती है। वृषभ, मिथुन एवं तुला राशि वालों के साथ इनकी खूब निभती है।
विज्ञापन

13 of 13
Valentine Day Special Rashifal:अपने पार्टनर को पीले व केसरिया रंग का गिफ्ट दें। - फोटो : istock
मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए यह वैलेंटाइन डे बहुत सुखद अनुभव वाला नहीं रहेगा। इस वैलेंटाइन पर आपके प्रेमी और लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन बनी रहेगी। हालांकि कोई करीबी इंसान आपसे प्रपोजल एक्सपेक्ट कर सकता है। आपको अपने पार्टनर को पीले व केसरिया रंग का गिफ्ट देना चाहिए।आपको इनडायरेक्ट प्रपोजल भी मिल सकते हैं। किसी दूसरे इंसान के कारण आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव या गलतफहमी आने की संभावना भी बन रही है। मेष, सिंह व धनु राशि के साथ मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सफल रहते हैं। पार्टनर को पीले फूलों के साथ पीले व हरे वस्त्रों को उपहार में देना चाहिए । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें