फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2022: वसंत पंचमी पर करें राशिनुसार उपाय, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

Sat, 05 Feb 2022 07:38 AM IST
मनोज कुमार द्विवेदी पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Basant Panchami 2022: ऐसी मान्यता है कि माघ माह पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। - फोटो : istock
Basant Panchami 2022: माघ शुक्ल पंचमी को वसंत पंचमी का उत्सव मानाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी 5 फरवरी, शनिवार के दिन मनाई जा रही है। इसे श्रीपंचमी और वागेश्वरी जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। वसंत पंचमी के दिन ज्ञान, संगीत, शिक्षा और बुद्धि की प्राप्ति के मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि माघ माह पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। मां सरस्वती को संगीत, कला, वाणी, विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। मान्यता है इस दिन विद्या आरंभ करने से ज्ञान में वृद्धि होती है। वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है और दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के संपन्न किया जा सकता है। ऐसे में माता सरस्वती से प्रार्थना करके और राशिनुसार उपाय करके लाभ अर्जित किया जा सकता है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार मां सरस्वती को कैसे करेंगे प्रसन्न। 
विज्ञापन

2 of 13
Basant Panchami 2022: सरस्वती मां की पूजा के दौरान सरस्वती कवच पाठ जरूर करें
मेष : वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा के दौरान सरस्वती कवच पाठ जरूर करें। ऐसा करने से बुद्धि की प्राप्ति होगी। इसके अलावा एकाग्रता की कमी भी ठीक हो जाएगी।


विज्ञापन

3 of 13
Basant Panchami 2022: मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनको सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
वृषभ: मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनको सफेद चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। ऐसा करने से ज्ञान में बढ़ोतरी होने के साथ ही जो भी समस्याएं हैं, उनसे राहत मिलेगी।

4 of 13
Basant Panchami 2022: मां सरस्वती को हरे रंग का कलम अर्पित करें।
मिथुन: मां सरस्वती को हरे रंग का पेन (कलम) अर्पित करें और उससे ही अपनी सभी कार्यों को पूरा करें। ये कार्य आपकी लिखने संबंधी समस्याएं को समाप्त करने में मददगार होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Basant Panchami 2022: संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए।
कर्क: मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को ऐसा करने से बहुत अधिक फायदा होगा।

 
विज्ञापन

6 of 13
Basant Panchami 2022: मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें।
सिंह: मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

7 of 13
Basant Panchami 2022: गरीब बच्चों में पढ़ने की सामाग्री बांटे, जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि शामिल हों।
कन्या: गरीब बच्चों में पढ़ने की सामाग्री बांटे, जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि शामिल हों। अगर आप ऐसा करते हैं तो पढ़ाई में आ रही आपकी परेशानी को दूर किया जा सकता है।

8 of 13
Basant Panchami 2022: किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़ें दान में दें।
तुला: किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़ें दान में दें। यदि छात्र ऐसा करते हैं तो उन्हें वाणी से जुड़ी किसी परेशानी से निजात मिल सकती है और आपकी वाणी में मधुरता आएगी।

9 of 13
Basant Panchami 2022: मां सरस्वती की पूजा के बाद लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।
वृश्चिक: अगर याद्दाश्त से संबंधित कोई परेशानी है तो इसे आप मां सरस्वती की आराधना करके इसे दूर कर सकते हैं। मां सरस्वती की पूजा के बाद लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।

10 of 13
Basant Panchami 2022: मां सरस्वती को पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें।
धनु: पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाएगी। साथ ही आपकी उच्च शिक्षा की इच्छा भी मां सरस्वती अवश्य पूरी करेंगी।

 

11 of 13
Basant Panchami 2022: निर्धन व्यक्तियों को सफेद रंग का अनाज दान करें।
मकर: निर्धन व्यक्तियों को सफेद रंग का अनाज दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती आपके बुद्धिबल में विकास होगा।

12 of 13
Basant Panchami 2022: गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी चीजें दान करें।
कुंभ: गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी चीजें दान करें। मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका आत्म विश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Basant Panchami 2022: छोटी कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें।
मीन: छोटी कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। इससे आपके करियर में आने वाली समस्याओं का निवारण होगा। आपके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें