फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये सात गलतियां, वरना बजरंगबली हो जाएंगे नाराज

Tue, 25 Aug 2020 06:50 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मंगलवार का दिन होता है हनुमान जी को प्रिय - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का होता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह पराक्रम, शौर्य, साहस, भूमि, सेना, रक्त, लाल रंग आदि का कारक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से मंगलवार हनुमान जी का दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है। कहा जाता है जिन लोगों की कुडंली में मंगल दोष होता है, उन लोगों को इस दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं मंगलवार को कुछ ऐसे काम हैं जिन्हे अशुभ माना जाता है। इस दिन इन कामों को करने से बजरंगबली रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो काम...
विज्ञापन

2 of 9
मंगलवार के दिन दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार के दिन दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है। इससे मंगल दोष भी लगता है। बता दें, इसके लिए बुधवार का दिन बेस्ट माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 9
शृंगार का सामान न खरीदें - फोटो : सोशल मीडिया
  • मंगलवार के दिन शृंगार का सामान न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शृंगार का सामान खरीदने से वैवाहिक संबंधों में दरार आ जाती है। बता दें, इसके लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

4 of 9
उड़द
  • मंगलवार को गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से शनि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शनि से है।
विज्ञापन

5 of 9
नाखून - फोटो : सोशल मीडिया
  • मंगलवार के दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • मंगलवार के दिन बड़े भाई से झगड़ा न करें। मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से विवाद मंगल को खराब करता है जिससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ती है।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
  • इस दिन मछली नहीं खानी चाहिए। इस दिन मछली खरीदने और खाने वाले व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बहकर खत्म हो जाता है।

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र न खरीदें और न ही पहनें। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
विज्ञापन

9 of 9
जमीन - फोटो : अमर उजाला
  • इस दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ता है। इसका कारण यह है कि मंगल भूमिपुत्र माना गया है। इसलिए मंगलवार के दिन घर की नींव रखना भी शुभ नहीं माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें