फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2021: आज शरद पूर्णिमा पर इन चार राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की खास कृपा

Tue, 19 Oct 2021 08:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sharad purnima
हर पूर्णिमा तिथि अपने आप में अलग महत्व रखती है और हर पूर्णिमा तिथि में अलग ढंग से पूजन करने का विधान है। इसी प्रकार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है। इसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस पूर्णिमा तिथि का महत्त्व इसलिए और ज्यादा है क्योंकि ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस रात चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और चन्द्रमा की रोशनी सभी दिशाओं में फैली हुई होती है । मान्यता है कि आज के दिन ही भगवान कृष्ण ने महारास रचाया था और एक मान्यता यह भी है कि आज के दिन ही मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था।  ज्योतिष के अनुसार, शरद पूर्णिमा का दिन इन चार राशि वालों के लिए शुभ है। माता लक्ष्मी का विधिविधान से पूजन करने से इन चार राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी कि विशेष कृपा बरसेगी। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो चार राशियां- 
विज्ञापन

2 of 5
aries - फोटो : aries
मेष राशि : शरद पूर्णिमा का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ होगा। मां लक्ष्मी के विधि विधान से पूजन करने से आय में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। इसके साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सभी प्रशंसा करेंगे। आज आप अगर निवेश करने कि इच्छुक हैं तो दिन उत्तम है। 


विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि: आज मां लक्ष्मी की कन्या राशि के जातकों पर भी विशेष कृपा है। आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप अपने सभी काम को पूरी निष्ठा से करेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से पैसों का आगमन होगा। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : libra sign
तुला राशि: आज आय में वृद्धि हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, यह यात्रा आपको धन लाभ देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि
धनु राशि: आज मां लक्ष्मी की कृपा से धनु राशि के जातको को किये गए निवेश में लाभ मिल सकता है। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई कार्य किया है तो आपको उसमें भी लाभी मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। लक्ष्मीजी  की विशेष कृपा से आपके पुराने कर्जे शीघ्र निपट जायेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें