फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार और शनिवार के दिन किए गए ये कार्य देते हैं आपके दुर्भाग्य को आमंत्रण

Tue, 20 Apr 2021 10:19 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जी
हिन्दू धर्मशास्त्रों में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भी सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार और शनिवार को भगवान हनुमान और शनिदेव को समर्पित किया गया है तो वहीं ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और शनिवार का दिन शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू शास्त्र और ज्योतिष दोनों में ही शनिवार और मंगलवार को महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दोनों दिनों पर कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। यदि आप ये कार्य करते हैं तो आपको कई तरह से हानि झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमानजी
ब्रह्मचर्य का पालन
मंगलवार और शनिवार दोनों ही दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है। इनकी पूजा करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। शनि देव या ग्रह को न्याय प्रिय माना गया है, इसलिए इन दोनों ही दिनों पर मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहना बहुत आवश्यक होता है। शनिवार और मंगलवार को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार और शनिवार को दूध के सेवन से बचें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे
दूध से करें परहेज
मंगलवार और शनिवार के दिन दूध से बनी चीजों को जितना हो सके नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध को चन्द्रमा का कारक माना गया है चंद्रमा को मंगल का परम विरोधी माना जाता है, इसलिए इन दोनों दिनों पर दूध के या दूध से बनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

4 of 6
शनिवार और मंगलवार को लोहे की चीजें न खरीदें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
लोहा ना खरीदें
शनिवार के दिन लोहा खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। लोहे को शनि की धातु माना गया है। शनिदेव लोहे का अस्त्र धारण करते हैं। इसके अलावा मंगलवार को लोहे की धारदार या नुकीली चीज नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर में कलह की स्थिति बनती है तो वहीं शनिवार को लोहा खरीदने के कारण भी आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
मंगलवार को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मंगलवार को काले कपड़े ना पहनें
मंगलवार के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े न ही खरीदने चाहिए और न ही काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ती है। इस दिन लाल वस्त्र पहनना शुभ रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनिवार और मंगलवार को न खरीदे सौंदर्य प्रसाधन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : फाइल फाेटाे
सौंदर्य प्रसाधन न खरीदें
मंगलवार या शनिवार के दिन सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को खरीदने के लिए सही नहीं माना जाता है। यदि आपको सौंदर्य प्रसाधन खरीदने हैं तो इसके लिए शुक्रवार का दिन उत्तम रहता है क्योंकि शुक्र को भौतिक सुख, सौंदर्य और प्रेम संबंधों का कारक माना गया है। इसके अलावा सोमवार के दिन भी सौंदर्य प्रसाधन सामग्री खरीदी जा सकती है।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें