फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: जानिए कब आती है धन की परेशानी और कौन सी स्थितियों में व्यक्ति बनते हैं अमीर

Tue, 08 Dec 2020 05:06 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कुंंडली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी दी जा सकती है। कुंडली में बारह भाव या स्थान होते हैं। इन भावों में स्थित नौ ग्रहों की स्थिति जब बदलती है तो ये अलग-अलग योग बनाते हैं। जिनके बनने से पता लगाया जा सकता है कि जातक को जीवन में धन की प्राप्ति होगी या फिर उसे धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ग्रहों की स्थिति का आकलन करके उनसे बनने वाले योग को व्यक्ति के अमीर और गरीब होने के बारे में जाना जाता है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्रहों का यह स्थिति बनाती है व्यक्ति को गरीब
ज्योतषि शास्त्र कहता है कि कुंडली का दूसरा भाव या स्थान धन का माना गया है इस भाव में ग्रहों की स्थिति ही व्यक्ति को अमीर या गरीब बनाती है। जब किसी जातक की कुंडली के द्वितीय भाव में बुध के होने और उस पर चंद्रमा की दृष्टि पड़ने से व्यक्ति को धन की किल्लत होने का संभावना रहती है ऐसे में जातक बहुत प्रयास करने के बाद भी धन का संचय नहीं कर पाता है। कुंडली में ग्रहों की यह स्थिति जातक को गरीब बनाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
कुंडली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : sachin malhotra
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य और बुध के दूसरे भाव में अवस्थिति में होते हैं उन लोगों के पास भी धन नहीं टिकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी की कुंडली में चंद्रमा के अकेला हो और उसकी कुंडली के द्वादश यानि बारहवें भाव में कोई ग्रह न हो तो ऐसी स्थिति व्यक्ति के आजीवन धनहीन होने का संकेत देती है।  इसके अलावा जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में चंद्रमा के स्थित होने और उस पर बुध की दृष्टि पड़ने पर भी उस व्यक्ति और उसके परिवार का धन नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
कुंडली प्रतीकात्मक तस्वीर
इस स्थिति में जातक होता है अमीर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म कुंडली धन के भाव यानि दूसरे भाव का आकलन करने के बाद व्यक्ति की स्थायी संपत्ति का अनुमान लगाया जाता है। जब कुंडली के दूसरे भाव में शुभ ग्रह उपस्थित होते हैं तो व्यक्ति को अत्यधिक धन-संपदा की प्राप्ति होती है। 

जिस जातक की कुंडली में द्वितीय भाव में चंद्रमा स्थित होता है उसे इसके अलावा अगर कुंडली के दूसरे भाव में चंद्रमा हो तो भी जातक धनवान होता है। ऐसे जातक को अपने जीवन में कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें