गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का दिन माना गया है इस दिन इनकी पूजा करने से शुभफल प्राप्त होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन पूजन करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है या काम में बाधा आ रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, देवगुरु बृहस्पति की कृपा से हमारी समस्याओं का समाधान होता है। सौभाग्य बढ़ता है और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। तो जानते हैं कौन से आसान उपायों से आप कर सकते हैं बृहस्पति देव को प्रसन्न।