ज्योतिष में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि मंगल ग्रह की स्थिति यदि शुभ हो तो व्यक्ति के जीवन में मंगल ही मंगल होता है। मंगल की शुभ स्थिति व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च पद प्रदान करती है, वहीं किसी जातक का मंगल खराब स्थिति में हो तो व्यक्ति अतंयत क्रोधी स्वाभाव को हो जाता है। कुछ लोगों को बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। इसकी एक वजह मंगल की अशुभता भी हो सकती है। यदि बच्चे के स्वाभाव में अचानक परिवर्तन होने लगे वह हर बात पर जिद्द करें तो भी मंगल का प्रभाव हो सकता है। यदि आपके साथ भी ऐसा है तो किसी ज्योतिष से मंगल की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर, इसको सही करने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लक्षणों से भी आप मंगल की अशुभता को पहचान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अशुभ मंगल के लक्षण और उपाय