फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: आज रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण, लाइव नजारा यहां देख सकेंगे

Sun, 21 Jun 2020 11:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य ग्रहण 2020: इस दिन सूर्य का नजारा रिंग ऑफ फायर के रूप में देखने को मिलेगा।
साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में सूर्य का नजारा बहुत ही अनोखा होगा। इस दौरान सूर्य का नजारा रिंग ऑफ फायर के रूप में देखने को मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। भारत के अलावा यह ग्रहण एशिया के कई हिस्सों,अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण 21 जून को सुबह 10 बजकर 15 मिनट से शुरू हो चुका है जो दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी तमाम जानकारियां...
 
विज्ञापन

2 of 6
solar eclipse
21 जून को कैसा दिखेगा सूर्य ग्रहण  surya grahan 2020
सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाती है तब चंद्रमा सूर्य को ढ़क लेता है। सूर्य ग्रहण कई तरह का होता है। जिसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण प्रमुख है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे एनुलर सूर्य ग्रहण कहते हैं। 


Surya Grahan 2020: 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
विज्ञापन

3 of 6
solar eclipse
कब होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण
पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से छिपा लेता है जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण होने की स्थिति में चन्द्रमा द्वारा सूर्य का कोई एक हिस्सा छिप जाता है। वहीं वलयाकार सूर्य ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा पूरी तरह से सूरज को ढ़क नहीं पाता। इस कारण से सूरज के किनारों की रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है। इस वजह से सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में सूर्य 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में नजर आता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी से काफी दूरी पर होता है। जब भी पूर्ण सूर्य ग्रहण होता तब दिन के समय में थोड़ी देर के लिए अंधेरा हो जाता है।

Surya Grahan 2020 : 21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक का समय और उपाय

4 of 6
सूर्यग्रहण
कितने बजे दिखाई देगा 'रिंग ऑफ फायर'
भारतीय समयानुसार 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह के 10 बजकर 15 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो 3 बजकर 4 मिनट पर खत्म होगा। इस दौरान दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य ग्रहण
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण भारत समेत एशिया के कई देशों समेत अफ्रीका के कुछ देशों में दिखाई देगा। 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
surya grahan
इस सूर्य ग्रहण को ऐसे देख सकेंगे
21 जून को जो सूर्य ग्रहण लगेगा वह कंकण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य सोने के कंगन की भांति दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। लेकिन ग्रहण के दौरान आंखों में आई प्रोटेक्शन पहनना ना भूलें। आई प्रोटेक्शन की सहायता से आप 'रिंग ऑफ फायर' का आनंद उठा सकते हैं। 

इसके अलावा इस सूर्य ग्रहण को आप ऑनलाइन लाइव भी देख सकेंगे। इसके लिए आपको TimeandDate और Slooh चैनल्स के YouTube पर जाना पड़ेगा। जहां पर आप इस ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके बाद इस तरह का सूर्य ग्रहण आप अगले साल जून 2021 में फिर दिखाई देगा। इसके अलावा आप  NASA tracker का इस्तेमाल कर इसे देख सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें