शुक्र को मजबूत करने के लिए मंत्र जाप
यदि शुक्र ग्रह के कारण आपके जीवन में आर्थिक तंगी उत्पन्न हो रही है तो प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन शुक्र के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और आपकी रुपए-पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र- "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः"
खाने में करें सफेद चीजों का प्रयोग-
सफेद चीजों को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए खाने में सफेद चीजों जैसे, चावल की खीर, दूध, दही आदि का सेवन करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।
शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान-
- यदि आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- इसके अलावा इत्र का प्रयोग न दान करना चाहिए।
- सफेद रंग के वस्त्रों व सफेद वस्तुओं को दान करना चाहिए।
- शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।