फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सपने में दिखाई दे रही हैं ये चीजें, तो सेहत और धन को लेकर हो जाएं सतर्क

Tue, 11 May 2021 04:39 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपने का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सोते समय हमें कई तरह के सपने आते हैं। अक्सर हम कुछ सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। ये सपने हमारे असल जीवन से जुड़े होते हैं। कई सपनों को शुभ तो कई सपनों को अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं रहता है। इन सपनों के दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं कौन से हैं वे सपने और क्या हैं अशुभ फल से बचने के उपाय।
विज्ञापन

2 of 4
सपने में जानवरों का झुंड देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बहुत सारे जानवरों को एक साथ देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। आने वाले समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे सपने आने पर सेहत को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। इसके साथ ही इस सपने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किसी जरूरत मंद व्यक्ति को लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
सपने में बिल्ली देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में काली बिल्ली देखना
मान्यता है कि यदि किसी शुभ कार्य के लिए जाते समय बिल्ली रास्ता का काट दे तो वह कार्य पूर्ण नहीं होता है। सपने में भी काली बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता है। काली बिल्ली का सपना अशुभ फलदायी होता है। सपने में काली बिल्ली देखना किसी अनहोनी का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर आपको शारीरिक या फिर मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। सपने में यदि काली बिल्ली दिखाई देने पर शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कपड़े पर पीला दाग देखना
कई बार हम सपने में ऐसी चीजें देख लेते हैं जो बहुत ही अजीब लगती हैं। यदि आप सपने में कोई ऐसा कपड़ा देखते हैं जिसमें पीला दाग लगा हो तो यह धन हानि का सूचक माना जाता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो धन संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए साथ ही प्रातः उठकर स्नानादि करने के बाद लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए और लाल कपड़ा चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें