फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology tips: अगर रोग नहीं छोड़ रहे आपका पीछा, तो आजमाएं ये उपाय

Fri, 01 Oct 2021 02:10 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोगों से मुक्ति पाने के लिए उपाय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
स्वस्थ शरीर हर व्यक्ति की पूंजी होता है। यदि शरीर स्वस्थ है तो व्यक्ति कोई भी काम करने में सक्षम होता है इसलिए हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया। रोगों के कारण व्यक्ति का धन तो बरबाद होता ही है साथ ही में व्यक्ति मानसिक और शारीरिक दोनों रुप से परेशान हो जाता है। स्वस्थ रहने के लिए सबसे आवश्यक होता है अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना लेकिन बावजूद इसके कभी-कभी हम बार-बार बीमार होने लगते हैं। इस वजह से हम बहुत से डॉक्टर और दवाइयां बदलते रहते हैं। बीमार का मुख्य कारण तो हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता का कम होना होता है लेकिन कई बार इसके पीछे अन्य कारण भी होते हैं जिसकी वजह से दवाइयां खाने के बाद भी हम स्वस्थ नहीं रह पाते हैं। ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें आप अपना इलाज करवाने के साथ ही आजमा सकते हैं और आप रोगों से पीछा छुड़वा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।

 
विज्ञापन

2 of 4
रोग मुक्ति के लिए पीपल पेड़ में जल चढ़ाएं गाय को आटे की लोई खिलाएं (सांकेतिक तस्वीर)
आप बहुत बीमार रहते हैं या फिर आपके परिवार को कोई ऐसा व्यक्ति है जो बहुत इलाज करवाने पर भी स्वस्थ नहीं हो पा रहा है। उसपर दवाइयों का असर नहीं हो रहा है तो इसके लिए थोड़ा सा आटा गूंथकर उसका एक पेड़ा (लोई) बनाएं। एक लोटे में जल भरें। अब लोई और जल भरे हुए लोटे को लेकर रोगी के ऊपर से तीन बार उतारें। जल को किसी पेड़ जैसे पीपल आदि में चढ़ा दें और आटे का पेड़ा गाय को खिला दें। इस उपाय को तीन दिनों तक करना चाहिए। माना जाता है कि इससे रोगी को जल्दी ही स्वास्थय लाभ होने लगता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
रोग से मुक्ति के लिए रोगी के सोने की दिशा का रखें ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
यदि कोई आपके घर में लंबे समय से बीमार है और स्वस्थ नहीं हो पा रहा है तो उसे दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सुलाना चाहिए। इसी के साथ रोगी की दवाईयां और पानी आदि भी इसी दिशा में रखें। रोग को जब भी दवा खिलाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। इससे रोगी कुछ समय में धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।
विज्ञापन

4 of 4
किसी अस्पताल में जाकर दवाइयों और फलों आदि का दान करें।(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
अगर आपके घर में कोई बहुत बीमार रहता है तो आपको किसी अस्पताल आदि में जाकर थोड़े-थोड़े समय पर, जरुरतमंदो को फल और दवाइयां दान करनी चाहिए। इससे आपको स्वयं मानसिक शांति अनुभव तो होता ही है साथ ही मान्यता है कि इससे व्यक्ति के रोग कटने लगते हैं और वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें