फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानिए कौन सा रत्न चमका सकता है आपकी किस्मत

Sat, 23 Oct 2021 05:59 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करके जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही आपकी भाग्य वृद्धि भी होती है। तो चलिए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
1 of 13
Gemstone - फोटो : pixabay
ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं, इन सभी ग्रहों की बदलती हुई स्थितियां व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालती हैं। ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण जातक को निजी जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों ही में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोग ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए कई तरह के पूजन अनुष्ठान व उपाय आदि करते हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनाने के लिए रत्न धारण करना सबसे प्रभावशाली माना जाता है। रत्न धारण करने से ग्रहों की स्थिति तो अनुकूल होती ही है साथ ही अन्य फायदे भी मिलते हैं। रत्न को बहुत प्रभावशाली माना जाता है ये तेजी के साथ अपना प्रभाव दिखाते हैं, इसलिए इन्हें धारण करते समय उचित जानकारी भी होना आवश्यक होता है। 12 राशियों के लिए अलग-अलग रत्न बताए गए हैं। आप भी अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करके जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही आपकी भाग्य वृद्धि भी होती है। तो चलिए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए मूंगा धारण करना शुभ रहता है।




 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृष राशि
ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को वृष राशि का स्वामित्व प्राप्त है, इस राशि को जातकों को हीरा या ओपल धारण करना चाहिए। 

 

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातकों के लिए पन्ना रत्न धारण करना उत्तम रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि
यह चंद्र के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए मोती धारण करना अति शुभ रहता है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। ज्योतिष में इन्हें ग्रहों के राजा की संज्ञा दी गई है। सिंह राशि को जातको के लिए माणिक्य धारण करना चाहिए।

 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि
ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह को कन्या राशि का स्वामी माना गया है। इस राशि को जातको के लिए पन्ना रत्न धारण करना लाभकारी रहता है।

 

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों को हीरा या जरकन धारण करना चाहिए।

 

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि
यह मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के जातको को मूंगा धारण करना चाहिए।

 

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के जातकों के लिए पुखराज धारण करना बहुत फायदेमंद रहता है।

 

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातको को अनुकूलता बनाए रखने और लाभ प्राप्त करने के लिए नीलम रत्न धारण करना चाहिए।

 

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि
मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं। इस राशि के जातकों के लिए भी नीलम धारण करना फायदेमंद रहता है। 

 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातको को पुखराज धारण करना चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें